RANCHI: रांची के हटिया व कांके डैम समेत राज्य के चार डैमों को रिसॉर्ट के रूप में डेवलप किया जाएगा, जहां खाने-पीने, घूमने, मनोरंजन आदि की हाई क्लास सुविधा मिलेगी। यह निर्णय राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(जेटीडीसी)ने लिया है। इसके लिए पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी)मोड में इनका डेवलपमेंट कार्य शुरू होने वाला है।

8 एकड़ एरिया होगा डेवलप

रांची के हटिया व कांके डैम के अलावा एनएच-फ्क् के किनारे कोडरमा के उरवा स्थित तिलैया डैम व धनबाद के मैथन डैम को रिसॉर्ट के रूप में डेवलप किया जाएगा। सभी डैमों के ऊपर आठ एक ड़ एरिया डेवलप किया जाएगा। मैथन डैम के किनारे धनबाद नगर निगम ने स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया है। यहां वाटर स्पो‌र्ट्स का भी आयोजन किया जा सकता है। वहीं, कांके डैम के पास रांची नगर निगम का पार्क है। इसमें लाइट-साउंड के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। रेस्टोरेंट और शौचालय भी उपलब्ध है। बच्चों के लिए अलग से पार्क बना हुआ है, लैंड स्केपिंग भी है।

एडवेंचरस ट्रिप का आनंद

झारखंड पर्यटन विभाग के द्वारा नया कांसेप्ट शुरू किया गया है, जहां पर्यटक पहुंचे और एडवेंचरस ट्रिप का आनंद ले सकें। इसलिए सभी चार डैमों के ऊपर रिसॉर्ट डेवलप किया जा रहा है। वहीं, इन रिसॉर्ट पर एग्जीबिशन व कल्चरल प्रोग्राम्स का भी आयोजन किया जा सकेगा। यहां पर्यटकों के रात में ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। बैंक्वेट हॉल के साथ फूड कोर्ट का भी इंतजाम किया जाएगा। मनोरंजन समेत खेल की भी तमाम सुविधाएं होंगी। यहां बोटिंग का भी आनंद लिया जा सकेगा। इन जगहों पर पानी के किनारे रिसॉर्ट, विश्राम स्थल और रेस्टोरेंट आदि बनाए जाएंगे, यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजन पार्क, लाइट-साउंड शो, एम्यूजमेंट पार्क और मनोरंजन के अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।