- राज्य के आठ जिलों से 63 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

- चार जिलों के 13 मरीजों ने दी कोरोना को मात

- रिकवरी रेट में झारखंड टॉप टेन में

कुल एक्टिव केसेज : 681

अबतक स्वस्थ : 2001

कुल मामले : 2697

अबतक कुल मौत : 15

RANCHI: रांची में एक बार फिर कोरोना की वापसी हुई है। कई दिनों तक इक्का-दुक्का मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को अचानक 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से चार थानों के 6 पुलिसकर्मी और सदर हॉस्पिटल में तैनात एक होम गार्ड के जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य के आठ जिलों से 63 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर चार जिलों के 13 मरीज कोरोना को मात देते हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए हैं। रांची में जिन मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें 6 मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम, 3 चुटिया, 2 सदर हॉस्पिटल, 2 मेडिका, 2 मेदांता में इलाजरत मरीज हैं। इसके अलावा प्राइवेट लैब में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिकवरी रेट में सुधार

इधर, राज्य में कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। अभी तक 2001 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के मामले (रिकवरी रेट) में झारखंड टॉप 15 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। झारखंड का रिकवरी रेट 76.6 फीसद है, जो राष्ट्रीय दर 59.52 फीसद से काफी अधिक है।

638 घरों तक पहुंची टीम

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे घर-घर सर्वे में शुक्रवार को हिल व्यू अपार्टमेंट बरियातू, यशोदा टावर, अंतू चौक मोरहाबादी, लोवाडीह, कर्बला चौक और वर्धमान कंपाउंड, लालपुर में मेडिकल टीम कुल 638 घरों तक पहुंची। इनमें कुल 2990 लोगों की मेडिकल स्क्री¨नग की गई। हिल व्यू अपार्टमेंट, बरियातू में टीम 77 घरों में गई। यहां 499 लोगों की मेडिकल स्क्री¨नग की गई। यशोदा टावर, अंतू चौक, मोरहाबादी में 83 घरों के कुल 310 लोगों की मेडिकल स्क्री¨नग की गई। लोवाडीह क्षेत्र के 123 घरों के 582 लोगों की, कर्बला चौक में 112 घरों के कुल 460 और वर्धमान कंपाउंड, लालपुर के 243 घरों के 1189 लोगों की मेडिकल स्क्री¨नग हुई। इस दौरान लोगों के कांटेक्ट हिस्ट्री और थर्मल स्कैनर से बॉडी टेंपरेचर को मापा गया।

लोगों की दी गई जानकारी

घर-घर सर्वे के दौरान मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की भी जानकारी दी। टीम ने बताया कि किस तरह से जिला प्रशासन रांची द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। मेडिकल टीम ने लोगों से शारीरिक दूरी का अनुपालन और मास्क का इस्तेमाल करने को भी कहा।

कहां से कितने नए मरीज

रांची : 27

जमशेदपुर : 15

कोडरमा : 08

दुमका : 03

गढ़वा : 03

गिरिडीह : 03

लातेहार : 02

पलामू : 02

कुल : 63