RANCHI:झारखंड में कोरोना संक्रमण के ज्यादातर मामले केवल चार जिलों से सामने आ रहे हैं। इन जिलों में रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर शामिल हैं। अन्य जिलों में प्रतिदिन दस से भी कम मामलों (प्रति जिले) की पुष्टि हो रही है। शनिवार को रांची, बोकारो और धनबाद में जहां 128 नए संक्रमितों की पहचान हुई, वहीं अन्य 16 जिलों में कुल 68 संक्रमितों की पहचान हुई। पांच जिलों में एक भी नए मामले सामने नहीं आए।

यहां से मिले इतने संक्रमित

शनिवार की रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 196 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें रांची से 80, बोकारो से 24, चतरा से 3, देवघर से 6, धनबाद से 24, पूर्वी सिंहभूम से 9, गढ़वा से 5, गोड्डा से 1, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 2, खूंटी से 4, लातेहार से 3, लोहरदगा से 3, पलामू से 7, रामगढ़ से 4, साहिबगंज से 5, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 8 नए संक्रमित शामिल हैं।

288 हुए रिकवर

राज्य के बीस जिलों से 288 लोगो ने कोरोना को मात दी। इसमें सबसे बड़ी संख्या रांची के मरीजों की है, जहां से 106 लोग रिकवर हुए। इसके अलावा बोकारो से 18, देवघर से 19, धनबाद से 32, दुमका से 02, जमशेदपुर से 21, गढ़वा से 11, गोड्डा से 02, गुमला से 10, हजारीबाग से 04, खूंटी से 05, कोडरमा से 01, लातेहार से 09, लोहरदगा से 02, पलामू से 10, रामगढ़ से 09, साहिबगंज से 04, सरायकेला से 04, सिमगेडा से 09 तथा पश्चिमी सिंहभूम से 10 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब तक 110186 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 107362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 979 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को रांची से एक की मौत की पुष्टि हुई। अन्य किसी जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। इस प्रकार अब झारखंड में 1845 एक्टिव केसेज बचे हैं। इनका इलाज विभिन्न अस्पतालों तथा होम आइसोलेशन में चल रहा है।