रांची : नए साल की शुरुआत बादल, धुंध और बारिश के बीच होगी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। एक, दो व चार जनवरी को बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो या दो से अधिक बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिसे। की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 0.8 डिसे। व न्यूनतम तापमान में 0.7 डिसे। की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से रांची के अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। रांची में मैक्सीमम टेंपरेचर 21.6 व मिनिमम टेंपरेचर 5.8 रिकार्ड किया गया।

आज कल गिर सकते हैं ओले

मौसम पूर्वानुमान के तहत 01 व 02 जनवरी को राज्य के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि व वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ। एसडी कोटाल ने बताया कि 01 जनवरी को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। दो जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 03 जनवरी को राज्य के दक्षिणी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि चार जनवरी को राज्य के दक्षिणी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-चार दिनों के दौरान रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।