रांची (ब्यूरो) । अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के लालपुर डिस्टलरी पुल स्थित आवास में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामजी का हवन-पूजन किया गया। 11 आचार्यों द्वारा पूरे मंत्रो'चारण के साथ पूजा-अनुष्ठान हुआ। आदित्य विक्रम जायसवाल पूरे परिवार के साथ पंडित राजेश के सानिध्य में अनुष्ठान सपन्न किये। इसके उपरांत भजन-कीर्तन हुआ और श्रीरामभक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान कार्यक्रम में केशव महतो कमलेश, संजय पांडे, मुन्ना सिंह,प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, अंकुर अनिल कोऑर्डिनेटर श्रवण जैन, पायल जैन, सरवर पॉल, लोकसभा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रभात अग्रवाल, अनिल सिंह, महानगर अध्यक्ष कृष्ण सहाय ,ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो शामिल थे।

राम एक महान राजा

इस मौके पर पुजारियों ने भजन के माध्यम से बताया कि भगवान राम अपने गुणों की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। भगवान राम एक महान राजा थे। उन्होंने दया, सत्य, सदाचार, मर्यादा, करुणा और धर्म का पालन किया। भगवान राम ने समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया था। इसी कारण से उनको मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम में ऐसे कई गुण हैं जो वर्तमान में हर इंसान में होना बेहद आवश्यक है। रामायण में उनके चरित्र और कार्यों का जिक्र है, जो उनके मौलिक मानवीय और आदर्शों को गुणों को प्रस्तुत करते हैं। मौके पर मनोरंजन जायसवाल, प्रीयोरंजन जायसवाल, शशि रंजन जायसवाल, जया जयसवाल ,विजयश्री सहदेव, सूर्य विजय जायसवाल, अभ्युदय विजय जायसवाल, नवीन जयसवाल,पप्पू जयसवाल, बबलू जायसवाल, प्रेम कुमार, नितिन निशांत, विकी गोप, विवेक धन आदि कई लोग मौजूद थे।