रांची(ब्यूरो)। यदि आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको हेल्थ चेकअप कराना होगा। ताकि पता चल सके कि आपको कोई बीमारी तो नहीं है। बीमारी होने पर यात्रा की परमिशन नहीं होगी। दरअसल, 17 जून से 17 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा पर जाने का मौका है। इसको लेकर झारखंड हेल्थ डिपार्टमेंट ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए रिम्स में 17 अप्रैल से आठ डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है, जो यात्रा पर जाने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप करेगी इसके बाद यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

इन बीमारियों में यात्रा नहीं

यदि आपको सांस फूलने, फेफ ड़ों की बीमारी, ब्लड इंफेक्शन, खून बहने, हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वहीं, जोड़ों का दर्द, डाइबिटीज, हाई बीपी, अस्थमा, मिर्गी, नर्वस ब्रेक डाउन, स्ट्रोक, स्ट्रोक की हिस्ट्री, कान से डिस्चार्ज, माउंटेन सिकनेस जैसी बीमारी वाले लोगों को भी अमरनाथ यात्रा से बचने को कहा गया है। इतना ही नहीं, प्रेगनेंसी और स्मोकिंग से जुड़ी जानकारी भी डॉक्टरों को देने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही डॉक्टर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

ऐसे पाएं फिटनेस सर्टिफिकेट

यात्रा पर जाने से पहले डॉक्टर्स से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। बता दें कि झाारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। वहीं, रजिस्ट्रेशन के साथ ही मेडिकल फि टनेस सर्टिफिकेट भी देना जरूरी है। इसके लिए रिम्स में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें रिम्स की आठ सदस्यीय डॉक्टर्स की टीम शामिल होगी। डॉक्टर्स यात्रियों की मेडिकल हिस्ट्री लेने के साथ-साथ सभी तरह की जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

मेडिकल बोर्ड में हैं ये डॉक्टर्स

डॉ दिवाकर कुमार, मेडिसिन विभाग, सोमवार

डॉ गगन गुंजन, मेडिसिन विभाग, मंगलवार

डॉ नीलभ कुमार सिंह, मेडिसिन विभाग, बुधवार

डॉ सिद्धार्थ कपुर, मेडिसिन विभाग, गुरुवार

डॉ सुजीत मरांडी, मेडिसिन विभाग, शुक्रवार

डॉ सतीश कुमार, मेडिसिन विभाग, शनिवार

डॉ रमेश कुमार खरवार, एनेस्थिसिया, प्रतिदिन

डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, एनेस्थिसिया, प्रतिदिन

रांची से काफ लोग जाते हैं अमरनाथ

रांची से बड़ी संख्या में लोग हर साल अमरनाथ यात्रा करने जाते हैं। हर साल यहां से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ भी रही है। रांची में बहुत सारे ऐसे लोगों का ग्रुप है, जो प्रत्येक साल अमरनाथ यात्रा करने के लिए जाता है।

रांची से फ्लाइट व ट्रेन

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए रांची से ट्रेन और फ्लाइट दोनों सुविधा अवेलेबल है। रांची से ट्रेन से सीधे जम्मू तक की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, रांची से कनेक्टिंग फ्लाइट की भी व्यवस्था है जो रांची से पहले दिल्ली या कोलकाता और फिर वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं।

आरएफआईडी टैग कार्ड जारी होंगे

17 जून से लेकर 17 अगस्त 60 दिनों की है अमरनाथ यात्रा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तीर्थ यात्रियों की संख्या ज्यादा हो सकती है। अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने इस साल की तीर्थ यात्रा के दौरान वाहनों और तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफि केशन (आरएफआईडी) का उपयोग किया जाएगा। सभी तीर्थयात्रियों को आरएफ आईडी टैग कार्ड जारी किए जाएंगे।