रांची (ब्यूरो) । रांची से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर कानीजाड़ी गांव स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय में रांची के सहायक बिशप थिओडोर मस्करेन्हास ने अपनी बिशप अभिषेक की वर्षगांठ मनाने के लिए इस विद्यालय में कुछ पुरोहितों के साथ इस गांव का दौरा किया।

कड़ी मेहनत करने को कहा

इस मौके पर ब'चों को स्कूल बैग, पेंसिल, इरेजऱ, शार्पनर, रंगीन पेंसिल, पेंसिल बॉक्स और ज्योमेट्री बॉक्स से युक्त शैक्षणिक किट बांटा। बिशप थियोडोर ने ब'चों को अपने संदेश में समझाया कि उन्हें कड़ी मेहनत करने और जीवन में कुछ बनने की आवश्यकता है। ब'चों से कहा कि उन्हें ज्ञान और दिल दोनों से बड़ा बनना है। उन्होंने उनसे यह भी बताया कि जिनकी मदद से हमें ये सामग्री मिल रही है उनके लिए प्रार्थना जरूर करना।

60 ब''ो पढ़ते हैं

मालूम हो की स्कूल में पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है और स्कूल में लगभग 60 ब''ो पढ़ते हैं। वहीं समारोह का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। फादर आशित टोप्पो ने बांटने की व्यवस्था की। फादर आनंद डेविड खलखो रांची पल्ली के पल्ली पुरोहित, फादर विनय केरकेट्टा, फादर सेबी, फादर पॉल, फादर वाल्टर किस्पोट्टा, गांव के मुखिया संतोष के अलावा स्कूल के दो शिक्षिकाओं सहित गांव के लोग भी उपस्थित थे।