रांची (ब्यूरो) । औरा लेजर एंड कॉस्मेटिक क्लिनिक का उदघाटन रविवार को किया गया। अपनी अत्याधुनिक तकनीक और असाधारण रोगी देखभाल के लिए जाने वाला औरा लेजर एंड कॉस्मेटिक क्लिनिक अशोक नगर, रांची के केन्द्र में अपनी प्रसिद्ध सेवाएं लाने के लिए तैयार है, जो रांची एवं झारखंड निवासियों के त्वचा देखभाल समाधान प्रदान करेगा। एक दशक से अधिक के अनुभव वाले प्रतिष्ठित त्वचा विशेषज्ञ डॉ आदित्य शाह के विशेषत्र नेतृत्व में क्लिनिक उत्कृष्टता का वही स्तर लाने का वादा करता है। डॉ आदित्य शाह ने कहा हम रांची में औरा लेजर एंड कॉस्मेटिक क्लिनिक लाने और निवासियों को अपनी अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए अति उत्साहित हैं।

बढ़ती उम्र की निशानी

डॉ अकिता आनंद के कुशल नेतृत्व में रांची औरा लेजर एवं कॉस्मेटिक विलनिक में रोगियों का उपचार किया जाएगा। अंकिता आनंद ने जानकारी दी कि रांची शाखा में उन्नत त्वचा देखभाल उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान की जाएगी। अंकिता आनंद ने जानकारी दी कि औरा लेजर एंड कॉस्मेटिक क्लिनिक में मेडफिशियल, रासयनिक छीलन, अत्याधुनिक लेजर से अनचाहे बाल कम करना, विटिलोगो उपचार दाग धब्बे कम करने का इलाज होता है। इसके साथ ही एंटीएजिंग उपचारों के साथ झुरियों, महीन रेखाओं और बढ़ती उम्र की निशानी को कम करने और युवा उपस्थिति को बहाल करने के उद्देश्य से उपचारों का एक संयोजन शामिल है। डॉ अंकिता ने जानकरी दी कि रांची में पहली बार औरा क्लिनिक में क्रायोलिपोलिसिस तकनीक लाया गया है। इस तकनिक के सहारे वसा जमने से एक विशिष्ट क्षेत्र में वसा 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। खाध एवं और्वाध प्रशासन (एफडीआई) ने ठोडी के नीचे, उपरी भुजाओं, भीतरी और बाहरी जांधो, पेट, कूल्हे, लव हैडल्स, उपरी पीठ (ब्रेसियर रोल्स), निचली पीठ और नितबों के नीचे जमा वसा के उपचारों के लिए क्रायोलिपोलिसिस को मंजूरी दी है। डॉ धीरज जायसवाल जो औरा लेजर एंड कॉस्मेटिक क्लिनिक रांची शाखा के प्रबंध निदेशक है, ने जानकारी दी कि क्लिनिक में उपयोग होने वाले सभी उपकरण बीगल लेनर ने उपलब्ध कराया है। डॉ जायसवाल जो खुद बीगल लेजर कम्पनी के कन्ट्री हेड है, ने जानकारी दी कि अब रांची एवं झारखंड के चिकित्सक विशेष रूप से टक्या चिकित्सक बीगल लेजर के उपकरण को आसानी से रांची से ही खरीद सकते हैं।