रांची (ब्यूरो) । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि सभी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना चाहिए। पर्यावरण दिवस पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुकता व प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। लोगों को स्वयं के साथ अन्य को भी पर्यावरण के महत्व के संदर्भ में अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं, उसे कहीं भी फेंक देते हैं, नदियां प्रदूषित हो रही हैं। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक को अपने व्यवहार में न अपनाने की अपील की। साथ ही स्व'छता की दिशा में ध्यान देने का भी आग्रह किया। राज्यपाल &विश्व पर्यावरण दिवस&य के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

झारखंड का पेड़ों से गहरा नाता

मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ ओएन सिंह समेत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एवं एनएसएस के स्वयंसेवकगण उपस्थित थे। रा'यपाल ने कहा कि झारखंड रा'य का वृक्षों से विशिष्ट संबंध रहा है। यहां हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मानाया जाता है, जिसमें वृक्ष की पूजा की जाती है। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कहा कि आज आप सभी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करें एवं उसके संवद्र्धन की दिशा में ध्यान दें। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कहा कि आप लोग गांवों में भी जाकर कार्यक्रम का आयोजन करें तथा ग्रामीणों से संवाद करें।

50 से अधिक पौधे लगाए गए

इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक दिवाकर आनंद, फलक फातिमा एवं आस्था दीप ने रा'यपाल के समक्ष विचार प्रकट करते हुए वृक्षारोपण के संदर्भ में अपने अनुभव प्रकट किए। रा'यपाल ने राजभवन में वृक्षारोपण के क्षेत्र में अ'छे कार्य करने वाले व विचार प्रकट करने वाले एनएसएस के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। स्वागत भाषण कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ ओएन सिंह ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेष्ट हैं। इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा राजभवन में वृक्षारोपण किया गया। विदित हो कि राज भवन में आज कुल 50 से अधिक पौधे लगाये गए।