रांची (ब्यूरो) । संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन में पोषण माह के अवसर पर पोषण युक्त थाली का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर

मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस प्रिया दुबे (एडीजी, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखंड) उपस्थित थीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पोषण युक्त आहार से संतुलित व्यक्तित्व तैयार होता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए संतुलित भोजन को प्राथमिकता देना चाहिए।

हुलहुंडू ग्रुप फस्र्ट

कार्यक्रम के माध्यम से दैनिक आहार में पोषण युक्त खाद्य को शामिल करने का संदेश दिया गया। इसमें फल, सब्जी सहित मोटे अनाजों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हुलहुंडू ग्रुप एवं द्वितीय स्थान हस्सा-एवलिन ग्रुप को दिया गया। संस्थान की निदेशक डॉ। रश्मि ने कहा कि पोषण युक्त आहार ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन का आधार है। मौके पर सभी व्याख्याता गण एवं प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे।