RANCHI: क्लास बंक करने वाले बीआइटी मेसरा के स्टूडेंट्स की अब खैर नहीं है। मैनेजमेंट ने सभी स्टूडेंट्स का अटेंडेंस मैनडेटरी कर दिया है। साथ ही तमाम क्लास रूम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम भी इंस्टाल करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सभी स्टूडेंट्स अपना अटेंडेंस जरूर बनाएं। गौरतलब हो कि रजिस्टर में मैन्युअली अटेंडेंस की व्यवस्था होने से कई स्टूडेंट्स क्लास बंक करते थे और उनका साथी रजिस्टर में अटेंडेंस बना देता था। लेकिन, अब यह नहीं चलने वाला है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगा अनिवार्य बीआइटी मेसरा के रजिस्ट्रार एपी कृष्णा ने बताया कि संस्थान में करीब फ्भ्-ब्0 कोर्स चल रहे हैं। हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग कोर्स चलाया जा रहा है। कैंपस में करीब सात हजार से ऊपर स्टूडेंट्स रहते हैं। सभी को क्लास में निश्चित रूप से पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की जा रही है। ब्0 क्लास रूम में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी, जहां छात्रों को अपना अटेंडेंस बनाना अनिवार्य होगा। फैकेल्टी, स्टाफ पर भी लागू बीआईटी मेसरा में अभी छात्रों के अलावा फैकल्टी मेम्बर और स्टाफ भी मैन्युअल तरीके से ही अपना अटेंडेंस बनाते हैं। मैन्युअल अटेंडेंस बनाने के कारण बहुत सारे लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते हैं। समय पर ऑफिस आने और हर दिन आने के बाद उनको अटेंडेंस बनाना जरूरी होगा। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद छात्रों के साथ-साथ टीचर को भी समय पर क्लास पहुंचना जरूरी हो जाएगा। दोस्त बना देते हैं रजिस्टर में अटेंडेंस मेसरा के एक फैकेल्टी ने बताया कि मैन्युअल अटेंडेंस बनाने के कारण बहुत सारे क्लास में छात्रों की संख्या बहुत कम होती है। अधिकतर छात्र दोस्तों का अटेंडेंस बना देते हैं। हालांकि क्लास में टीचर हर दिन अटेंडेंस लेते हैं, लेकिन यह तय नहीं हो पाता है कि कितने लोग नहीं आए। अब अटेंडेंस बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लग जाने से सभी को क्लास पहुंचना अनिवार्य होगा। अटेंडेंस की होगी मॉनिटरिंग बायोमैट्रिक मशीन सभी क्लास में लग जाने के बाद कितने छात्र क्लास कर रहे हैं, कितने छात्र बंक कर रहे हैं। सारा डेटा संस्थान के पास रहेगा। छात्रों को हर दिन क्लास आना मैनडेटरी कर दिया गया है। जो छात्र क्लास में अटेंडेंस नही बनाएंगे, उनका अटेंडेंस कम होगा तो एग्जाम के समय परेशानी हो सकती है। वर्जन बीआईटी मेसरा के कैंपस में छात्रों के अलावे फैकेल्टी के लिए भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस जरूरी होगा। छात्र हर दिन क्लास पहुंचे इसको मैंडेटरी बनाने के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाया जाएगा। -एपी कृष्णा, रजिस्ट्रार, बीआईटी मेसरा