जानकारी ले रही है पुलिस
नक्सली निर्देशन होरो उर्फ रोशन उर्फ निर्दोष उर्फ ईग्नेश के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रांची पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम पुलिस से संपर्क किया है। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस निर्देशन होरो के बारे में  जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सूर्यभूषण शर्मा के नेतृत्व में बरियातू में छापेमारी की गई थी। इसमें बाइक चोरों के साथ पुलिस ने नक्सली निर्देशन होरो तथा रनिया के संजय हुटर को अरेस्ट किया था। अन्य अरेस्ट होनेवालों में क्रमश: विक्रांत कुमार उपाध्याय, श्रीधर पंडेया और तरुण को भी पकड़ा गया था।