-केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रांची में भारतीय विधिक माप विज्ञान संस्थान का किया निरीक्षण

-चीनी सामान की भारत में आवक पर रोक लगाने के लिए बीआईएमएस को मिला अधिकार

RANCHI: केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि चीनी सामान के भारत में आवक पर रोक लगाने के लिए बीआईएस को अधिकार संपन्न बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली यहां मनती है, फिर दीया से लेकर देवी-देवता की मूर्ति तक में चायनीज आयटम की बिक्री क्यों होगी। वह गुरुवार को रांची में भारतीय विधिक माप विज्ञान संस्थान का निरीक्षण करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री श्री पासवान झारखंड में एक दिन के दौरे पर हैं।

'आधार' में बिहार फिसड्डी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। अब तक ख्फ् करोड़ 8ख् लाख फ्ख् हजार क्क्7 कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी तरह करीब 8फ् प्रतिशत आधार कार्ड भी बन चुके हैं। उन्होंने आधार कार्ड मामले में बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सबसे फिसड्डी बिहार ही है। यहां महज 0.म् प्रतिशत आधार कार्ड ही बने हैं। खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री सरयू राय, मापतौल नियंत्रक के अलावा एफसीआई के जीएम भी मौजूद थे।

बीआईएमएस हुआ सशक्त (बॉक्स)

रामविलास पासवान ने संस्थान में प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए भवनों के निर्माण पर जोर दिया। अपने मंत्रालय के दो साल के कार्यकाल का भी उन्होंने ब्यौरा दिया। कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस मिले, इसके लिए उनका विभाग प्रयास कर रहा है। चीनी सामान के भारत में आवक खत्म करने के लिए बीआईएस को सशक्त किया गया है।