रांची (ब्यूरो) । चित्रपट झारखंड के द्वारा आगामी 23, 24 एवं 25 जून को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल आयोजित की जाएगी। फिल्म फेस्टिवल में राज्य भर से लगभग सौ से भी अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना है। झारखंड में बन रही फिल्मों को एवं निर्माताओं को यहां की ऐतिहासिक एवं पौराणिक संस्कृति को पूरे विश्व के पटल पर प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं फिल्म विधा के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक आधार बनाकर देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव, वसुधैव कुटुंबकम की ओर अग्रसर करना है।

झारखंड का डायरेक्टर

इस विषय से संबंधित पोस्टर विमोचन सह चित्रपट झारखंड का वेबसाइट लोकार्पण रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। फिल्म फेस्टिवल में जो भी फिल्म निर्माता भाग लेंगे उन्हें झारखंड रा'य से संबंधित होना चाहिए। जो भी फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को फिल्म फेस्टिवल में भेजना चाहते हैं वह चित्रपट झारखंड की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें। फिल्म गूगल ड्राइव लिंक या पेनड्राइव के माध्यम से ही भेजी जा सकती है।

15 मई लास्ट डेट

फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई की मध्यरात्रि रखी गई है। जिसमें फिल्म का विषय जनजातीय समाज, वोकल फॉर लोकल, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, रोजगार सृजन, झारखंड स्वतंत्रता संग्राम, झारखंड का इतिहास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सद्भाव, भविष्य का भारत, निश्चित की गई है। मौके पर चित्रपट झारखंड के अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड की भाषा, संस्कृति और कला को फिल्मों के माध्यम से आगे बढ़ाने और मनोरंजन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए चित्रपट झारखंड का गठन किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक नन्दलाल नायक ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की आबादी वाले रा'य में मनोरंजन उद्योग की उपस्थिति नगण्य है। माय माटी और भाषा के उत्थान के लिए चलचित्र निर्माण की दिशा में यह पहल स्वागत योग्य है। समाज सेवी नन्दिनी गुप्ता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसी गतिविधि जीवंतता की पहचान है।