स्टेट की कई सिटीज में हुई बारिश 
RANCHI: सैटरडे को सिटी में कुछ जगहों सहित स्टेट के पलामू, गढ़वा व चतरा में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। ठंड के मौसम में बारिश से लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गढ़वा में पांच, पलामू में 14.8 व चतरा में 14 मीमी बारिश रिकार्ड की गई है। कोहरा और बारिश से गढ़वा में सैटरडे को टेंप्रेचर में गिरावट आई। यहां का मिनिमम टेंप्रेचर छह और मैक्सिमम टेंप्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर सैटरडे को सिटी का मैक्सिमम टेंप्रेचर 23.4 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंप्रेचर 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.