RANCHI : जब तक महिलाएं आगे नहीं आएंगे, समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने ये बातें कही। मौका था इप्सोवा के जैप वन ग्राउंड में चल रहे दिवाली मेले के इनॉगरेशन का। उन्होंने इप्सोवा के कार्यो की सराहना कहते हुए उसे सिर्फ पुलिस परिवार तक सीमित नहीं रहने का सुझाव दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीजीपी डीके पांडेय, इप्सोवा अध्यक्षा पूनम पांडेय समेत तमाम सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्त्रम का आयोजन भी किया गया।

हथियारों की ली जानकारी

दिवाली मेले का इनॉगरेशन के बाद गवर्नर ने स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने झारखंड पुलिस के स्टॉल पर सबसे ज्यादा वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की जानकारी ली।

एक्टिविटीज की दी जानकारी

इस मौके पर इप्सोवा अध्यक्ष डॉ पूनम पांडेय ने गवर्नर को एसोसिएशन के एक्टिविटीज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में इप्सोवा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपए जमा किए हैं। इसके अलावा पुलिस परिवार के दिव्यांग, उच्च शिक्षा, व तकनिकी शिक्षा प्राप्त कर रहे आश्रितों को भी सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा वृक्षारोपण का भी अभियान चलाया गया था।

आज बच्चों के लिए पेंटिंग कॉम्पटीशन

इप्सोवा के दिवाली मेले में शनिवार को पेंटिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से शुरु होने वाले इस कॉम्पटीशन में क्लास वन से नौवीं तक के स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट कर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रिनिटी ग्रुप, अनंत ग्रुप और आरडी ग्रुप की ओर से डांस पेश किए गए। प्रोग्राम में फैशन शो के दौैरान मॉडल्स ने भी जलवा बिखेरा। सभी प्रतिभागियों का इप्सोवा अध्यक्ष पूनम पांडेय ने सम्मानित किया।