रांची (ब्यूरो)। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव वॉयस ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी एव वॉयस ऑफ झारखंड के निदेशक अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेकर एव विनर और रनर अप होकर रांची लौटने पर रांची एयरपोर्ट पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची झारखंड के अलग अलग शहरों से आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर विनर और रनर होकर झारखंड का राज्य का नाम पूरे देश में रौशन किया है। रेणु मण्डल, रिद्धिमा अग्रवाल, कविता वर्मा, भावना प्रिया, फस्र्ट रनर, चंद्रमणि खुजुर, चांद वर्मा, अश्वि अग्रवाल, अव्यांस अग्रवाल, सहित स्टोरी लाइन इंडिया मैगजीन की मुख्य संपादिका साधना कुमर सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर जयंत मिश्रा, वसीम आलम सहित कई बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

समर्पण शाखा का वोटर्स कैंपेन शुरू

समर्पण शाखा द्वारा रविवार को मतदान जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी। इस अभियान की शुरूआत राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) के द्वारा की गई। राजेश्वरी मोदी नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापक हैं। उनके द्वारा आयोजित कार्यकम में समर्पण शाखा की सदस्यों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर राज दीदी ने युवा मंच, अध्यक्ष विनीता सिंघानिया एवं समर्पण शाखा के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं इस जन उपयोगी अभियान के लिए समर्पण शाखा को शुभकामनाएं दी। सेशन समाप्त होने के उपरांत करीब 2 घंटे चले इस अभियान में 500 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, प्रांतीय संयोजिका राजनैतिक चेतना मीना टाईवाला, शाखा उपाध्यक्ष सपना सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, कविता सोमानी, रंजू मालपानी, रश्मि मालपनी, आशा सर्राफ़, निकिता जालान, डॉली बंसल समेत अन्य उपस्थित थे।