रांची (ब्यूरो) । युवा कांग्रेस के महासचिव सह रांची विधानसभा के प्रभारी, प्रदेश यूथ इंटक कमेटी के उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने खडग़े को प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों के बारे में भी विस्तार से बताया। राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अवगत कराते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है एवं बूथ स्तर पर लगातार बैठकें कर जनता को जोडक़र संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है।

ऊर्जा लेकर आए हैं

रोहित ने आलाकमान को अवगत कराया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में स्थिरता और प्रगति प्रदान करने का रिकॉर्ड हुआ है, वह पार्टी के लिए साकारात्मक ऊर्जा लेकर आए हैं और आने वाले नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में जनता विकास और कल्याण के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है। उन्होंने रा'य के लिए चलाए जा रहे साकारात्मक जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में हर जाति, हर समाज,युवाओं, महिलाओं का विश्वास गठबंधन के साथ है। केंद्र सरकार के इशारे पर लगातार इडी द्वारा रा'य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है परंतु वह कभी सफल नहीं होगी। इसके अलावा झारखंड प्रदेश यूथ इंटक कमेटी द्वारा युवाओं, किसान,असंगठित कर्मचारी और पब्लिक सेक्टर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सिलाई सीखने के लिए किया प्रोत्साहित

सोमवार को इनर व्हील रांची साउथ की ओर से सुबह में चौबे खतंगा गांव में जाकर महिलाओं को कौशल विकास परियोजना पर सिलाई और कंप्यूटर सीखने के लिए सेंटर जाने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर महिलाओं को क्लब की सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र में पूरी जानकारी दी। सदस्यों की पहल के बाद बहुत सी लड़कियां और महिलाएं सीखने के लिए आगे आई और अपना नाम लिखवाया। इसके बाद बिस्कुट और केला बांटा गया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष कांति पांडेय, सचिव नीलम ललित, रागिनी, श्वेता सुजाता शामिल थी।