रांची(ब्यूरो)। कांटाटोली में जुडको के देखरेख में फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाई ओवर के साथ ही सर्विस लेन भी बनना था। फ्लाई ओवर निर्माण कार्य शुरु हुए साल भर से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक सर्विस लाइन ठीक से नहीं बना। इसका खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सूखा समय में धूल से परेशान करता है तो हल्की सी भी वर्षा हो जाने पर इस मार्ग से चलना खतरा से खाली नहीं होता। यह स्थिति एक दो जगह नहीं बल्कि मंगल टावर से बहुबाजार तक पूरे मार्ग की है।
जंग जीतने जैसा सफर
करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करना जंग जीतने जैसा है। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस व कार चालकों को होती है। इस कारण कांटाटोली से बहुबाजार की ओर जाने वाले एंबुलेंस व कार चालक घाघरा होते हुए आवागमन करते हैं। शुक्रवार को शाम में झमाझम वर्षा के बाद कांटाटोली-बहुबाजार मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया। मार्ग पर बने सैकड़ों गड्ढों में पानी भर जाने के कारण कई बाइक व स्कूटी सवार सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए। आमलोगों का कहना था कि जुडको के इंजीनियर साहब खुद पैदल सड़क पर देखें तब पता चलेगा कि राहगीर कितने परेशान होते हैं।
तीन स्थान पर फ्लाईओवर
राजधानी में तीन स्थानों सिरमटोली, रातू रोड और कांटाटोली में फ्लाई ओवर बन रहा है। सिरमटोली और रातू रोड में फ्लाई ओवर के साथ सर्विस लेन ठीक कर दिया। इस कारण इन दोनों मार्गों में राहगीर आराम से आवागमन करते हैं जबकि शहर के प्रमुख मार्ग कांटाटोली-बहुबाजार में सर्विस लेन की स्थिति राहगीरों को रुला रही है।
एक तरफ बारिश दूसरी ओर मोरम
कांटाटोली चौक के समीप एक तरफ वर्षा हो रही थी तो दूसरी ओर गड्ढा भरने के लिए मोरम गिराया जा रहा था। पानी पडऩे से मोरम कीचड़ बन गया। इससे परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई।
जुडको हजम कर गया सर्विस लेन का पैसा : सीपी ङ्क्षसह
रांची विधायक सीपी ङ्क्षसह ने जुडको पर बड़ा आरोप लगाया है। सीपी ङ्क्षसह ने कहा कि फ्लाई ओवर के प्राक्कलन में सर्विस लेन का खर्च भी शामिल है। जुडको और फ्लाई ओवर बना रही कंपनी मिलकर पैसा हजम कर गई। सर्विस लेन की स्थिति को लेकर दो बार विधान सभा में आवाज उठाया लेकिन सरकार को आमलोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जुडको के खिलाफ धरना पर बैठेंगे।
जुडको अधिकारी का प्रतिक्रिया देने से इनकार
सर्विस लेन की स्थिति को लेकर जब जुडको के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। कहा इस संबंध में सरकार के स्तर पर प्रतिक्रिया लें।
क्या कहते हैैं लोग
जब से फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को लेकर सड़क खोदी गई, कांटाटोली के आसपास के स्थानीय लोग परेशान हैं। रातू रोड व सिरमटोली में भी फ्लाई ओवर बन रहा है। वहां तो कोई परेशानी नहीं है। चौक पर राहगीर रुकते नहीं हैं इस कारण कारोबार में 40 प्रतिशत तक की कमी आयी है।
सादिक इमाम, व्यवसायी

एक तो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है दूसरा सर्विस लेन कभी बनी ही नहीं। 2024 तक कार्य पूरा करना है लेकिन जिस गति से कार्य हो रहा है नहीं लगता ससमय निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। ऐसे लगता है कि सड़क पर नहीं खेत में चल रहे हैं।
जैकब तिर्की

जिला प्रशासन की सोच पर तरस आ रही है। वर्षा ऋतु आरंभ होने के माह भर बाद कांटाटोली-बहुबाजार मार्ग पर नाली की खुदाई आरंभ हुई है। एक तो सर्विस लेन पहले से खराब था ऊपर से नाली के लिए मिट्टी खुदाई से सड़क कीचड़ से भर गया है।
माइकल खलखो

कांटाटोली एवं आसपास के मुहल्ले के बच्चों व महिलाओं का इस मार्ग से गुजरना संभव नहीं है। अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलते हैं। कारोबार भी बाधित हो गया है। इस पर सरकार ध्यान दें।
बबन