रांची (ब्यूरो) । बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से बरियातू रोड स्थित डीएवी बरियातू स्कूल में चंद्रयान 3 के सफ़लता पूर्वक लैंडिंग करने के लिए जय हो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपने अपने हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग करने के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर जय हो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी बरियातू स्कूल के प्राचार्य

वीके पांडेय, वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी अबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन उपस्थित थे।

स्कूल के लिए गर्व की बात

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीके पांडेय ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे स्कूल का पूर्व छात्र सोहन कुमार यादव ने भी इस चंद्रयान 2 और 3 मिशन के निर्माण में अपनी महत्व पूर्व भूमिका निभाई है। ये हमारे स्कूल एव राज्य के लिए भी गौरव कि बात है।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी एवं भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि भारत के सभी वैज्ञानिक इस एतिहासिक छण के लिए बधाई के पात्र हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिकों के हौसलाफजाई का नतीज़ा है की तीन साल कि कड़ी तपस्या के बाद इसरो के वैज्ञानिक इतिहास रचा है।

इस अवसर पर कौशिक चक्रवर्ती, जया नायर, सारिका कश्यप, अपराजिता रानी समेत कई शिक्षक और सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

राइज एकेडमी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

सिंह मोड स्थित राईज एकेडमी स्कूल की प्राचार्या रीता विश्व के साथ छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3, चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर अपने देश के वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी और उपस्थित बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।