रांची (ब्यूरो): यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। खो-खो गल्र्स और ब्वॉयज में ग्यारह-ग्यारह स्कूल की टीम, क्रिकेट गल्र्स में पांच स्कूलों की टीम और क्रिकेट ब्वॉयज में आठ स्कूलों की टीम प्रतिभागिता कर रही हैं।

मार्च पास्ट किया

इस खेल कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व पदाधिकारी प्रशांत करण थे। समारोह में डी.ए.वी। पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड जोन भी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, आर्य समाजी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, डी.ए.वी.पुन्दाग के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा, डी.ए.वी। खूंटी के प्राचार्य टी.पी.झा थे। उद्घाटन समारोह में खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट, स्पोट्र्स फ्लैग का ध्वजारोहण और खिलाडिय़ों द्वारा खेल भावना बनाए रखने और खेल नियमों के पालन हेतु शपथ ग्रहण हुआ।

महाभारत काल से

मुख्य अतिथि प्रशांत करण ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति आपका यह जुनून और ऊर्जा आपके खेल को और भी निखारे, खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाए तथा यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में काम आए। उन्होंने खो-खो के उद्गम के बारे में बताया कि यह खेल महाभारत काल में चक्रव्यूह रचना तोडऩे की कला से शुरू हुआ।

अतिथियों का स्वागत किया

प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह खेल मंच शिक्षा नीति के समग्र विकास की अवधारणा का एक पहलू है। इस प्रतियोगिता के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे स्पोट्र्स ऑथिरिटी ऑफ इण्डिया से सम्बद्धता प्राप्त है।

डी.ए.वी। लोहरदगा की जीत

ब्वॉयज खो-खो इवेंट में डी.ए.वी। लोहरदगा ने डी.ए.वी। सिल्ली को 20-2 से हराया। गांधीनगर कांके ने गुमला को एक पारी तीन अंकों से, हेहल ने कडरू को 2 अंकों से, डाल्टनगंज ने बरियातु को 34-7 से हराया। खो-खो गल्र्स में डी.ए.वी। गुमला ने डी.ए.वी। बहरागोड़ा को एक पारी दो अंकों से हराया। गांधीनगर कांके ने बिस्टुपुर को 14-8, झींकपानी ने बरियातु को 11 अंकों से और बेहद ने कडरू को 29-5 से हराया और लोहरदगा ने नीरजा सहाय कांके को हराया। क्रिकेट ब्वॉयज में डी.ए.वी। कडरू ने डी.ए.वी.पुन्दाग को सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में हराया, बेहद ने गांधीनगर कांके को दो रनों से, खलारी ने नीरजा सहाय कांके को बीस रनों से और बरियातु ने करारी को नौ विकेट से हराया। क्रिकेट गल्र्स में डी.ए.वी। हेहल ने डी.ए.वी। बरियातु को दस विकेट से और कडरु ने बिस्टुपुर को भी दस विकेट से हराया।