रांची (ब्यूरो) । मारवाड़ी महाविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान तथा एनएसएस के द्वारा सेव स्वॉइल पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस सेमिनार का शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मोहित निरंजन शामिल हुए। इन्होंने साइकिल के माध्यम से पूरा भारत में भ्रमण करके मिट्टी संरक्षण को लेकर लोगों को जागरुक किया। इन्होंने अपनी यात्रा ललितपुर, उत्तर प्रदेश से शुरूआत किया था और कोयंबटूर, तमिलनाडु होते हुए वर्तमान में रांची पहुंचे हैं जिनका मकसद मिट्टी को बचाना और उसमें उर्वरता को लाना है। इस अवसर पर वनस्पति विभाग के पूर्व हेड एएस खलखो, वर्तमान एचओडी डॉ राजीव चंद्र रजक उपलब्ध थे।

किसी चीज नहीं जलाएं

डॉक्टर एएस खलखो ने कहा की मिट्टी से हम लोग बहुत सारे पेस्टिसाइड्स उपयोग करते हैं, जिससे बहुत सेे जीव जंतु की मृत्यु हो रही है। इसी दौरान वनस्पति विभाग के वर्तमान एचओडी डॉ राजीव रजक ने कहा कि किसी चीज को जलाएं नहीं उसको वैसे ही जमीन पर छोड़ दें ताकि सड़ कर मिट्टी की उर्वरता को बढ़ा सके। बच्चों ने सेव सॉइल डॉट ओआरजी पर जाकर ईमेल के माध्यम से मंत्रालय को पत्र भेजा। इस मौके पर एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर अनुभव चक्रवर्ती, बायोटेक्नोलॉजी फैकल्टी डॉक्टर पिंकी राज साहू, डॉक्टर सृष्टि, डॉक्टर सलोनी स्वरूपा, स्वाति, डॉक्टर सरिता और ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक गायत्री, कुलेश्वरी, अविनाश, सौरव, विवेक, सुजीत आदि उपस्थित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक अनीशा सोनी, अनिल राजभर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।