रांची(ब्यूरो)। फैशनेबल दिखना भला किसे पसंद नहीं है। जीतो रांची के लोगों की इन्ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर डिजाइनर फैशन प्रदर्शनी द ब्राइडल स्टोरी लेकर आ रहा है। यह प्रदर्शनी 2 दिनों की 10 व 11 अगस्त को संपन्न होगी। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल गोधा ने दी। मुख्य अतिथि मेयर आशा लकड़ा ने द ब्राइडल स्टोरी का पोस्टर विमोचन किया।

इस बार दोगुना से ज्यादा स्टॉल

इस बार दोगुने से भी अधिक 111 स्टाल्स के साथ द ब्राइडल स्टोरी स्वर्णभूमि बैंक्वेट में होगी। स्वर्णभूमि के दोनो हॉल में स्टाल्स वितरित हैं। एक ही छत के नीचे देश भर से बड़े बड़े ब्रांड्स एवम डिजाइनर्स इस प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। पहले हॉल में शादी से संबंधित सारी जरूरतों के लिए वन स्टॉप शॉप स्टाल्स की व्यवस्था है। इसमें दुल्हन ही नहीं, बल्कि दूल्हे के लिए भी डिजाइनर्स पोशाक हैं। अब शादी की खरीदारी और इनोवेटिव आइडियाज के लिए रांची के लोगो को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सब उन्हें एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा।

हर तरह के स्टॉल

जयपुर से ज्वेलरी डिजाइनर परीना च्वेल्स पोलकी डायमंड च्वैलरी के साथ, मुंबई से भी दहा डिमन डायमंड च्वेलरी, पारश दोहे के डिजाइनर पोशाक के साथ, वेश्नासी जयपुर के परिधान के साथ, मिशिचीवियस फैशन कोलकाता से डिजाइनर कपड़ो के साथ, रैप स्टूडियो के भी डिजाइनर पोशाक तथा रांची के सिल्वर स्टूडियो चांदी के डिजाइनर , डेकोरेटिव सेट्स के साथ पहले हॉल में प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके अलावा फोटो शूट, इवेंट मैनेजमेंट, डेस्टिनेशन मैरिज के लिए कई रिजॉट्र्स भी स्टाल्स लगा रहे हैं।