RANCHI: पेड़-पौधे न हों तो धरती पर जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लेकिन पेड़ों को जिस तरह से काटकर धरती को वीरान बनाया जा रहा है, उसका असर दिखने लगा है। ऐसे में धरती को बचाने के लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के अप्रैल कूल अभियान से लोग जुड़ रहे हैं। इस दौरान कोई पेड़ लगा रहा है तो कोई पौधों को पानी देकर इसे बचाने का संकल्प ले रहा है। गुरुवार को भी सिटी में अप्रैल कूल अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

एसएस मेमोरियल कॉलेज में प्लांटेशन

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के अप्रैल कूल अभियान के तहत एसएस मेमोरियल जूलॉजी विभाग के स्टूडेंट्स ने कॉलेज अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में कैंपस में कुछ पौधे लगाए। वहीं परिसर में लगे पेड़-पौधों को पानी डालकर बचाने का संकल्प भी लिया। आशुतोष ने कहा कि पौधे तो लगाने ही चाहिए। इसके अलावा जो पहले से लगे हैं, उसे भी बचाने की जरूरत है। मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुशवाहा, शिवानी पांडेय, ममता कुमारी, सुप्रिया, शिल्पा, नीतू, गंगावती, योगेंद्र, कमलेश मौजूद थे। इधर, अशोक नगर स्थित इफको किसान संचार लिमिटेड के ऑफिस में भी पौधारोपण किया गया।

जेवेरियंस ने पौधे में दिए पानी

सेंट जेवियर्स कॉलेज के बीबीए डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने भी गमले में पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पौधा छोटा हो या बड़ा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में इसका अहम रोल है। इसलिए सभी को अपने घरों में पौधे लगाने चाहिए।

कांके खिजुरटोली स्कूल में पौधरोपण

कांके खिजुरटोली स्थित प्राइमरी स्कूल में भी टीचर्स और स्टाफ्स ने एक पौधा लगाकर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की पहल को सपोर्ट किया। टीचर्स ने कहा कि पेड़ों से ही हमें आक्सीजन मिलती है। वहीं कार्बन डाइ आक्साइड भी ये पेड़ ही सोख लेते हैं।

वर्जन

पेड़ लगाकर ही धरती को बचाया जा सकता है। नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा कि पानी भी नहीं बचेगा। लोगों को सांस लेने के लिए भी सोचना पड़ेगा। इसलिए हर कोई एक पेड़ लगाए तो अच्छा रहेगा।

पेड़ रहेंगे तभी तो जीवन रहेगा। इसलिए घर में एक पेड़ लगाएं। एक व्यक्ति एक पेड़ लगाता है, तो एक दिन में कितने पेड़ लगाए जा सकते हैं। एक पेड़ न जाने कितने लोगों का जीवन बचा सकता है।