रांची (ब्यूरो) । राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की तस्करी तो पहले से ही बढ़ी हुई है। अब इस कारोबार में लड़कियां और महिलाएं भी शामिल होने लगी हैं। ऐसे में खूबसूरत महिला या लड़की के चक्कर में आप कहीं नशे के आदी ना हो जाएं। पहले सिर्फ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले युवाओंं को ही रोकना पुलिस के लिए चुनौती होता था। अब लड़कियों के शामिल होने के बाद पुलिस के लिए यह और भी ज्यादा असंभव काम हो गया है। हालांकि, गाहे-बगाहे पुलिस किसी लड़की को गिरफ्तार भी कर लेती है, लेकिन इस कारोबार को रोकने में पुलिस सफल नहीं हो पा रही है। अभी दो दिन पहले ही सुखदेव नगर थाना ने सुनीता देवी को ब्राउन शुगर की डिलीवरी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ज्योति और दूसरी महिलाओं को गिरफ्तार करती रही है। लेकिन ब्राउन शुगर तस्करी का कारोबार रुकने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है, लड़कियां इस काम का और ज्यादा रफ्तार देने मे जुटी है।

प्रति पुडिय़ा 250-350 रुपए

रांची पुलिस तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। अभियान के दौरान के कई पुरुष और महिलाएं भी पुलिस के हाथ लगे हैं। उन महिलाओं ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है कि वे प्रति पुडिय़ा 250 से 350 रुपए तक मिल जाता है। एक दिन में चार से पांच पुडिय़ा बेच देती है। आमदनी अच्छा हो जाता है इसलिए इस काम से जुडी है। नशे के कारोबार में महिलाएं भी अहम हथियार के रूप में काम कर रही है। उन्हें सिर्फ फोन पर आर्डर लेना होता है, और स्कूटी से जाकर उसकी डिलीवरी देनी होती है। सिर्फ इतना ही काम के लिए उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। इन महिलाओं या युवतियों को ट्रैक कर पाना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

नशे के सौदागरों के आगोश में सिटी

शहरों में मौजूद नशे के सौदागरों ने अब राजधानी रांची को भी अपने आगोश में ले लिया है। रांची में भी अब युवाओं को गांजा, ब्राउन शुगर और नशीली दवाएं आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। इन मादक पदार्थों की यदि एक बार लत लग जाए तो किसी के लिए भी इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है, ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से इस नशे के काले कारनामों को रोकने के प्रयास में लग गई है। समय-समय पर प्रशासन द्वारा छापेमारी कर काले धंधे करने करने वालों को दबोचा भी गया है, फिर भी इन अपराधियों के मन में डर नहीं है। स्कूल-कॉलेज, क्लब, बार समेत हर वह स्थान जहां युवाओं का जमावड़ा रहता है वहां नशीले सामानों के सौदागर पहुंच रहे हैं। काम सारा पुरुष तस्कर करते हैं, महिलाओं को सिर्फ डिलीवरी के लिए रखा जाता है। महिलाओं या लड़कियां पर पुलिस जल्दी शक नहीं करती। इसी का फायदा नशे के सौदागर उठाते हैं। पुलिस को गुमराह करने के लिए भी ये अपराधी महिलाओं का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। राजधानी रांची में ये महिला गैंग आसानी से अपने-अपने मंसूबे पूरी कर रही है।

स्टूडेंट्स तक पहुंच रहा नशा

पुलिस के मुताबिक, ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर इसे मार्केट में सप्लाई कर दी जाती है। प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में पढऩे वाले स्टूडेंट के बीच इसे पहुंचा दिया जाता है। वहीं क्लब और बार में भी पुडिय़ा की डिलीवरी कराई जा रही है। इसके अलावा गली-मुहल्लों में भी ब्राउन शुगर के पैकेट पहुंच रहे हैं। 250 से 350 रुपए में छोटे-छोटे पुडिय़ा में अवेलेबेल नशे के सामान गहरा असर करते हैं, जिस वजह से युवाओं के बीच यह लोकप्रिय होता जा रहा है।

ये महिलाएं हो चुकी हैं गिरफ्तार

इसी हफ्ते एटीएस ने सुनीता देवी समेत छह लोगों को ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप गिरफ्तार किया है। अरगोड़ा और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एटीएस की टीम ने बडी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 5.50 लाख मूल्य के 89 पुडिय़ा ब्राउन शुगर और अलग से 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। वहीं इसी महीने पुंदाग क्षेत्र से नर्गिस उर्फ शांति देवी को पुलिस इसी मामले में गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस के सामने यह भी खुलासा किया है कि चतरा का सौदागर उसे 150 रुपए में एक पुडिय़ा देते थे, जिसे वह 250 में बेचा करती थी। इसके अलावा मॉडल ज्योति भारद्वाज को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। लेकिन यह अवैध कारोबार रुकने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है।

सुखदेव नगर, अरगोड़ा बना हॉट स्पॉट

रांची का सुखदेव नगर, अरगोड़ा, पुंदाग आदि इलाकों में ब्राउन शुगर तस्करी का खेल जोर-शोर से चल रहा है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी के समीप, रातू रोड, किशोरी यादव चौक के समीप। इधर लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वद्र्धवान कंपाउंड, नगड़ा टोली, लोहराकोचा, धोबीघाट, चूना भ_ा, डिस्टिलरी पुल, आदर्श नगर डोरंडा कॉलेज के समीप गुमटी में, डिबडीह पुल के समीप, सेठ सीताराम स्कूल के समीप। बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू, सिंदवार टोली, बरियातू पहाड़ कोतवाली जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप, चडरी तालाब के समीप हिंदपीढ़ी, बड़ा तालाब के समीप, नेजाम नगर, नाला रोड। लोअर बाजार थाना स्थित कर्बला चौक, कांटाटोली, गुदड़ी चौक, खादगढ़ा बस स्टैंड, गोस्सनर कॉलेेज के पीछे। चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, पटेल चौक, पावर हाउस गली, अमरावती चौक के आस-पास ब्राउन शुगर, गांजा और दूसरे नशीले के सामाना की बिक्री हो रही है।

ब्राउन शुगर तस्करी मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर को चार जोन में बांटकर छापेमारी की जा रही है।

-शुभांशु जैन, सिटी एसपी, रांची