रांची (ब्यूरो) । एक्सपो उत्सव जिसका इंतजार रांचीवासियों को हमेशा से रहता है एक बार फिर लौटकर आने वाला है। इसका आयोजन जेसीआई रांची द्वारा मोराबादी मैदान में 12-16 अक्टुबर तक किया जा रहा है। एक्सपो की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष इस कंज्यूमर फेयर का 26 वां संस्करण होगा और इसके मुख्य संयोजक जेसी डॉ संजय जैन बनाए गए हैं, जो की एजुकेशनलिस्ट और आईटी स्पेशलिस्ट हैं। संस्था के अध्यक्ष जेसी अरविंद राजगढिय़ा ने बताया कि बहुत हर्ष की बात है कि इस वर्ष होने वाले एक्सपो उत्सव के मुख्य संयोजक संजय जैन बनाए गए हैं, वे वर्ष 1996 से जेसीआई रांची के सदस्य है एवं उन्होंने वर्ष 2001 में संस्था के उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2002 में सचिव का कार्यभार भी संभाला है।

एक्सपो का अनुभव है

उन्होंने कहा की संजय जैन पिछले सारे एक्सपो का अनुभव प्राप्त है, इनके कार्य करने की शैली हम सभी को काफी प्रभावित करती है।

जेसी डॉ संजय जैन ने एक्सपो उत्सव 2023 के मुख्य संयोजक बनाए जाने का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि एक्सपो एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां सुई से लेकर कार तक मिलता है एवं इस वर्ष एक्सपो में हम लोग डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए एक्सपो को एक नए रूप में पेश करेंगे। इसमें स्टार्टअप बिजनेस के लिए स्टार्टअप बाजार होगा, इस बार हमलोग एंटरप्रेन्योरशिप पे ट्रेनिंग का आयोजन कराएंगे एवं युवा बच्चों के लिए कैरियर ओरिएंटेशन का प्रोग्राम भी होगा।

300 से अधिक स्टॉल्स

संस्था के सचिव जेसी तरुण अग्रवाल ने बताया की जेसी प्रतीक जैन, जेसी राहुल टिबड़ेवाल एवं जेसी सनी केडिया को भी एक्सपो उत्सव 2023 का उप संयोजक बनाया गया है।

एक्सपो उत्सव में इस बार 300 से अधिक स्टॉल्स होंगे जो कि जर्मन हैंगर, महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर, रियल एस्टेट के लिए अपना घर, फर्नीचर जोन, ऑटो जोन, फूड जोन एवम बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क भी होगा। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी प्रवीण अग्रवाल ने और एक्सपो मीडिया हेड जेसी सिधार्थ चौधरी ने दी।