RANCHI : द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड के नए राज्यपाल की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वीरेंदर कुमार सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अंग्रजी में शपथ ली। इस मौके पर मु2यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, पूर्व मु2यमंत्री शिबू सोरेन, पूर्व मु2यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मु2यमंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद कडि़या मुंडा समेत कई मंत्री, विधायक व अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि ओडि़शा के मयूरभंज की द्रौपदी मुर्मू देश की ऐसी पहली आदिवासी महिला हैं, जिन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया गया है।

सरकार को पूरा सहयोग

राज्यपाल का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वे सरकार को कामकाज में पूरा सहयोग करेंगी। राज्य के विकास के साथ महिलाओं की बेहतरी के लिए अपने स्तर पर हरसंभव काम करूंगी। राज्यपाल के संवैधानिक पद की गरिमा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

आज रांची आएंगे डॉ एपीजे अ4दुल कलाम

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अ4दुल कलाम मंगलवार को रांची आएंगे। वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके के दीक्षांत समारोह में मु2य अतिथि के रुप में शामिल होंगे.उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग हुई। डॉ कलाम को जेड सि1योरिटी मिली हुई है। ऐसे में सोमवार को आईबी के नोडल ऑफिसर्स ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया।