RANCHI:रांची नगर निगम की ओर से इ-रिक्शा वितरण के पहले दिन रविवार को मोरहाबादी मैदान में चालकों से पैडल वाला रिक्शा चलवाया गया। इस दौरान उनका ट्रायल लिया गया कि उन्हें रिक्शा चलाना आता है या नहीं। इसी आधार पर उन्हें सब्सिडी पर इ-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। बताते चलें कि निगम की ओर से ब्7 रिक्शा चालकों को इ-रिक्शा दिया जाना है। इसके लिए क्80 लोगों ने आवेदन दिया था। उसमें से क्ख्7 लोगों का सेलेक्शन किया गया था। सेलेक्टेड लोगों में से क्ख्0 लोग ट्रायल के लिए पहुंचे थे। मौके पर रांची के डीटीओ नागेन्द्र पासवान, एडीएम गिरिजा शंकर प्रसाद, रांची नगर निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। रामकृष्ण कुमार ने बताया कि जो लोग रिक्शा चलाने में पास होंगे उन्हें ही सब्सिडी के तहत फ्भ् हजार रुपए में इ-रिक्शा दिया जाएगा। वहीं ब्7 से अधिक लोगों के क्वालिफाइ करने की स्थिति में लॉटरी से इ-रिक्शा वितरण किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने सिटी बस में किया सफर

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत कुमार और ट्रैफिक एसपी संजय रंजन ने रविवार को राजधानी में चलने वाली नई सिटी बस में सफर किया। इस दौरान उनके साथ रांची नगर निगम के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। आधा किलोमीटर के सफर में अधिकारियों ने बस की व्यवस्था का भी जायजा लिया। बताते चलें कि ट्रांसपोर्ट सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम में ख्0 नई बसें मंगाई गई हैं, जिसका टेंडर भी किया जा चुका है। जल्द ही ये बसें आम लोगों के लिए चालू कर दी जाएंगी।