रांची (ब्यूरो) । विमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुप्रिया के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ हर्षिता सिंहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना झारखंड राज्य तथा रांची विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में वायु प्रदूषण विषय पर भाषण, पेंटिंग, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर बात करते हुए डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि छिति जल पावक गगन समीरा। पंच रचित अति अधम सरीरा अर्थात पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश - इन पांच तत्वों से यह अत्यंत नीच शरीर रचा गया है। हमें इन्हें प्रदूषण से बचाना है और पर्यावरण को संरक्षित रखना है। प्राकृतिक वायु तंत्र है।

खतरे के रूप में पहचाना गया

उन्होंने कहा की यह वातावरण एक जटिल, गतिशील प्राकृतिक वायु तंत्र है जो पृथ्वी गृह पर जीवन के लिए आवश्यक है। वायु प्रदूषण के कारण समतापमंडल से हुए ओज़ोन रिक्तीकरण को बहुत पहले से मानव स्वास्थ्य के साथ के पारस्थितिकी तंत्र के लिए खतरे के रूप में पहचाना गया है। इसलिए हमें वायु प्रदुषण को कम करने के लिये प्रयत्न करना चाहिए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम को रांची विमेंस कॉलेज में 2 सितम्बर 2023 को 1 बजे से स्मार्ट रुम (आट्र्स ब्लॉक) में किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ईशा राज, आस्था कुमारी, मानसी लुटावा, आयशा फातिमा, प्रीति कुमारी, सानिया खान, उमंग रहीम ने हिस्सा लिया।

शपथ दिलाइ गई

कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने को लेकर शपथ दिलाई गई। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में ऋषु कुमारी, अंशु कुमारी, अदिति कुमारी, तनीषा मिश्रा, तनिष्क मिश्रा, मृगंकी भंडारी, संजना कुमारी, प्रिया कुमारी ने हिस्सा लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रितु चौधरी, प्रीति कुमारी, अनु कुमारी, अंशु कुमारी, सिलवंती कुमारी, आंकना चक्रवर्ती, रिया पॉल, दमयंती कुमारी, अमृता प्रीतम, गुलवाषा परवीन, निकिता, रक्षणंधा नूर समेत लगभग 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया।