RANCHI: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के वार्ड फ्0 स्थित किशोरगंज रोड नंबर म् में शिवशक्ति नगर के लोगों का शोहदों ने जीना हराम कर दिया है। नशे की हालत में इव टीजिंग को अंजाम देने वाले युवाओं का डर लोगों पर हावी हो रहा है। शनिवार देर रात ईव टीजिंग का विरोध करने पर महिला से मारपीट की कंप्लेन के बाद थाना से पैट्रोलिंग के लिए टाइगर मोबाइल के जवानों को भेजा गया था। लेकिन, मनचलों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए उनके सामने ही महिलाओं को छेड़ा और बाइक से भाग निकले। जवानों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे जाकर घरों में छिप गए। वहीं, शनिवार की घटना को लेकर देर रात पुलिस के जवान व अधिकारी भी घटनास्थल पर तैनात रहे। हालांकि शोहदों के आतंक से मोहल्ले के लोगों की नींद उड़ गई है। मनचलों की कंप्लेन शिवशक्ति नगर के लोगों ने पहले भी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने मनचलों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता

इस मोहल्ले में सैकड़ों मकान हैं। जहां वर्किग महिलाओं के अलावा हाउस वाइव्स भी हैं। इव टीजिंग की बढ़ती वारदातों पर रोक लगाने के लिए आवाज तो उठाती हैं। लेकिन जब ये अपने घरों से बाहर निकलती हैं, तो भगवान से बस यही प्रार्थना करती हैं कि वो सही सलामत अपने घर पहुंच जाएं। वहीं बच्चे भी जब उनके घर सही सलामत पहुंच जाते हैं तो उनकी जान में जान आ जाती है।

नहीं मिले पार्षद, सीसीटीवी लगाने की मांग

रविवार को महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल वार्ड फ्0 के पार्षद ओमप्रकाश से मिलने पहुंचा, लेकिन पार्षद अपने आवास पर नहीं थे। ऐसे में महिलाओं ने मोहल्ले में सीसीटीवी लगाने की मांग की है।

महिलाओं का संकल्प, शोहदों को सिखाएंगी सबक

इससे पहले शिवशक्ति नगर में मनचलों द्वारा घायल रंभा रानी साह के साथ मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने बैठक की। इसमें महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी की घटना की निंदा की गई। वहीं, सुखदेवनगर थाना पुलिस और स्थानीय पार्षद से कंप्लेन के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि अगर पुलिस हमें सुरक्षा नहीं देगी तो हम खुद अपनी सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

महिला टीम का गठन, अड्डेबाजी का विरोध

रंभा रानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। साथ ही योजना बनाई इस गली में ग्रुप में अड्डेबाजी होगी तो सभी को इसकी तत्काल सूचना दी जाएगी। इसके बाद महिलाएं घेरकर उन लफंगों को सबक सिखाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से सेवा भारती की महानगर संयोजक प्रियंका देवी, शालिनी, अनिमा, अनिता देवी, बबिता पाण्डेय, अनिता वर्मा, सोनी वर्मा, सोनी देवी, ममता देवी, सोनी सिन्हा समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

क्कद्गश्रश्चद्यद्ग ष्श्रठ्ठठ्ठद्गष्ह्ल

मोहल्ले की सभी महिलाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलनी चाहिए। क्योंकि हमारी भी बच्चियां हैं और वो घर के बाहर जाती हैं। अगर इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो हम इसका विरोध करेंगी। पुलिस इन मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि ऐसी नौबत न आए।

रंभा रानी साह

महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए हमारे पार्षद और पुलिस दोनों को अलर्ट होने की जरूरत है। तभी हमलोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। इसके लिए पार्षद और पुलिस दोनों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि किसी भी तरह की घटनाओं पर नजर रखी जा सके।

प्रियंका देवी, महानगर संयोजक, सेवा भारती

महिलाओं के साथ ही स्कूली छात्राओं को भी छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ रहा है। इससे बच्चों के मन में भी डर पैदा हो गया है। बच्चे तो ऐसे माहौल में बाहर ही नहीं जाना चाहते हैं। अगर इन घटनाओं पर रोक नहीं लगती है, तो फिर पुलिस का क्या मतलब है।

शालिनी देवी