रांची (ब्यूरो) । धनबाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के सबसे सुदूरवर्ती क्षेत्र मरिचो पंचायत और तिलैया पंचायत जो बुथ संख्या 1 और 2 क्रांतिकारी गढ़ क्षेत्र से प्रचलित हैं जो चुनाव में पासा पलटने की क्षमता रखता हैं, वैसे क्षेत्र में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो और युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कुश महतो के निर्देशानुसार जेबीकेएसएस युवा मोर्चा का संगठन सह बुथ कमिटी का विस्तार गोविंदपुर प्रखंड के मरिचो पंचायत और तिलैया पंचायत में किया गया जिसमें ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति पूर्ण समर्थन मत से मरिचो पंचायत के लोकसभा प्रभारी हीरालाल महतो अध्यक्ष हैदर अंसारी को नियुक्त किया गया।

विजय महतो बने सचिव

वहीं सचिव के रूप में विजय महतो उपाध्यक्ष मुकशेद अंसारी अनवर अंसारी, कोषाध्यक्ष द्वारिका दास मिडिया प्रभारी अफज़़ल अंसारी और तिलैया पंचायत के लोकसभा प्रभारी परमानंद महतो अध्यक्ष संजय कुमार महतो सचिव धनंजय महतो उपाध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम उमेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष शंभुनाथ महतो मिडिया प्रभारी राजेंद्र महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपा कुमारी सचिव सुमित्रा कुमारी सह सचिव नमिता कुमारी उपाध्यक्ष मीना देवी कोषाध्यक्ष सरस्वती देवी के साथ साथ मरिचो और तिलैया पंचायत के गणमान्य बुद्धिजीवियों को जेबीकेएसएस के सदस्यों के रूप में ग्राम सभा की बैठक के द्वारा चयनित सह शपथ ग्रहण किया गया। मौके पर उपस्थित जेबीकेएसएस के जिला अध्यक्ष निर्मल महतो धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा रंजीत कुमार महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटू रजक, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन महतो, उपाध्यक्ष प्रेम रजक वरीय उपाध्यक्ष मुमताज़ अंसारी, संगठन मंत्री गुड्डू अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू पहाड़ी महतो आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।