रांची (ब्यूरो) । अशोक नगर, रोड़ संख्या 1, स्थित प्रारंभिक शिक्षालय प्रज्ञा गुरुकुल में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में 11 विद्यार्थियों को दीक्षास्वरूप प्रतीक चिन्ह और विदाई पाती देकर भावभीनी विदाई दी गई। इन सभी को उच्चोत्तर शीक्षा के उत्कृष्ट विद्यालयों द्वारा चयनित कर लिया गया है। प्रतिष्ठान की प्राचार्या, आराधना शुक्ल ने बताया कि विगत 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और इस अंतराल में 5000 से अधिक बच्चों के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

डीएवी बरियातु में एडमिशन टेस्ट

डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए अगली प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी स्कूल के वेबसाइट पर उपलब्ध है।