RANCHI: कोरोना की वजह से पेनडेमिक पीरियड में सफर करना खतरनाक हो चुका है। ट्रेन को चलने की अनुमति अबतक नहीं मिली है। हालंाकि फेस्टिवल को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। वहीं बस सर्विस भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन फिर भी लोग बस और ट्रेन में ट्रेवल करने की जगह प्लेन को ही ज्यादा सेफ मान रहे हैं। झारखंड से बाहर जाने के लिए भी सबसे पहले लोग फ्लाइट में ही सीट तलाशते हैं। इसके बाद दूसरे विकल्प की ओर बढ़ते हैं, जिस कारण फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। फेस्टिवल में बिहार और अन्य राज्यों में जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। हर दिन दो से तीन हजार यात्री ट्रेवल कर रहे हैं।

पांच फ्लाइट्स बढ़ाई गई

पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लाइट्स बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। पांच और फ्लाइट्स जा रही हैं। अबतक 12 फ्लाइट यात्रियों के लिए अवेलेबल थीं। पांच बढ़ने के बाद इनकी संख्या 17 हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की मानें तो प्लेन से सफर करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रेन नहीं चलने की वजह से प्लेन की डिमांड काफी ज्यादा हो रही है। कोरोना काल में लोग प्लेन से सफर करना ज्यादा सेफ मानते हैं। फ्लाइट में कोविड -19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाता है।

त्योहारों में घर जाने वाले ज्यादा

एयरपोर्ट पर इन दिनों यात्रियों की काफी भीड़ हो रही है। रांची से दिल्ली, चेन्न्ई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए फ्लाइट उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में जो कंपनियां बंद हुई थीं अब वो खुल रही हैं। जहां काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी प्लेन से ही अपने काम पर लौट रहे हैं। इसके अलावा पेशेंट्स भी फ्लाइट से ही आना-जाना कर रहे हैं। हवाई सफर थोड़ा खर्चीला होने के बाद भी लोग पहली प्राथमिकता फ्लाइट को ही दे रहे हैं।

प्लेन से ट्रेवल करना सबसे सेफ है। बस और ट्रेन के मुकाबले फ्लाइट्स में कोरोना से बचाव का ज्यादा ख्याल रखा जा रहा है। मैं दिल्ली से आ रहा हूं। दीपावली और छठ के लिए घर आया हूं। फेस्टिवल के बाद फ्लाइट्स से ही लौट जाऊंगा।

-अजीत कुमार सिंह

अभी ट्रेन सर्विस शुरू नहीं हुई है। मुंबई, दिल्ली के लिए कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। फ्लाइट से ट्रैवल करना सेफ भी है, और समय भी बचता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सभी नियमों का भी पालन किया जा रहा है, जिससे और सुरक्षा महसूस होती है।

- मंदीप सिंह