ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ RANCHI (28 हृश्र1) राजधानी में बढ़ती ठंड के बीच सुबह के आकाश से कुहासा अभी नहीं छंटेगा। दो दिसंबर तक रांची की सुबह कुहासे के बीच खुलेगी। वहीं तीन और चार नवंबर को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर बीके मंडल ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में आसमान में सुबह में कोहरा सामान्य है। तापमान में गिरावट आने और वातावरण में नमी रहने के कारण कोहरा बन रहा है। पहाड़ों से होकर आ रही हवाओं के कारण लोगों को कनकनी महसूस हो रही है। अभी तापमान में और गिरावट आयेगी। 11.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा। वातावरण में सुबह की आपेक्षित आद्रता 43 प्रतिशत और शाम की 41 प्रतिशत रही। वातावरण में नमी और पछुआ हवाओं की रफ्तार मिलकर कनकनी बढ़ा रही हैं जिससे ठंड महसूस हो रही है। रांची में दिसंबर और जनवरी में ही सर्दियों का एहसास सबसे अधिक होता है। सबसे ज्यादा ठंड जनवरी में पड़ती है और कांके का पारा शून्य डिग्री तक चला जाता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है। इस वर्ष अभी तक रांची का पारा 9 डिग्री तक नहीं गया है। धूप खिलते ही छंट जाता है कुहासा पर्यावरणविद डॉ नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि रांची में नवंबर के अंतिम सप्ताह में सुबह और शाम के समय कुहासा आम है। पर यह दिल्ली और अन्य शहरों की तरह नहीं होता। रांची का कुहासा सुबह की धूप खिलते ही छंट जाता है। उन्होंने बताया कि रांची में धीरे-धीरे अब ठंड बढ़ेगी क्योंकि सूर्य के दक्षिणायन होने के साथ ही पृथ्वी पर उसकी किरणें तिरछी पड़ रही हैं। इससे उसे गर्मी कम मिल रही है। ऐसा रहेगा मौसम दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति 29 नवंबर 27 डिग्री 11 डिग्री आकाश में सुबह कुहासा रहेगा 30 नवंबर 26 डिग्री 10 डिग्री आकाश में सुबह कुहासा रहेगा 01 दिसंबर 25 डिग्री 10 डिग्री आकाश में सुबह कुहासा रहेगा 02 दिसंबर 25 डिग्री 09 डिग्री आकाश में सुबह कुहासा रहेगा 03 दिसंबर 25 डिग्री 10 डिग्री आकाश में आंशिक बादल रहेंगे 04 दिसंबर 25 डिग्री 10 डिग्री आकाश में आंशिक बादल रहेंगे