रांची में भी छह मरीज हुए स्वस्थ, तीन नए मरीज मिले
- देवघर व साहिबगंज में भी सभी मरीज हुए स्वस्थ, अब शून्य सक्रिय केस
- नए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी, कुछ दिनों पहले दूसरे राज्यों से लौटे हैं
- राज्य में अब एक्टिव केस 963, कुल 685 मरीज हुए स्वस्थ
रांची : कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में अबतक 685 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। बाहर से प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों में संक्रमण होने की भी पहचान तेजी से हो रही है। इसके नतीजे के रूप में शुक्रवार को भी शाम तक विभिन्न जिलों में 49 नए मरीजों की पहचान हुई। अच्छी खबर यह है कि शुक्रवार को जितने नए संक्रमित की पहचान हुई, उससे अधिक मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी पाकर अपने घर लौटे। वहीं, गुमला में 19, पलामू में सात, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में चार-चार, चतरा तथा सिमडेगा में तीन-तीन तथा लातेहार में दो नए मरीज मिले। रांची में भी तीन संक्रमित मिले हैं। इनमें रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दो मरीज शामिल हैं। इधर, मरीजों के स्वस्थ होने तथा नए मरीजों के मिलने से राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 963 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के कुल 1,656 मामले हो गए। हालांकि, इनमें 685 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। शुक्रवार को मिले नए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी हैं, जो पिछले दिनों दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
---------------
यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ :
गुमला : 20, चतरा : 13, रांची : 06, पलामू : 04, देवघर : 05, बोकारो : 02, साहिबगंज : 02, सरायकेला : 02, रामगढ़ : 01
---------------
जिलावार सक्रिय मामले :
जिला : एक्टिव केस
सिमडेगा : 197
पूर्वी सिंहभूम : 179
रामगढ़ : 91
हजारीबाग : 53
धनबाद : 62
गुमला : 59
कोडरमा : 56
गिरिडीह : 20
पश्चिमी सिंहभूम : 37
गढ़वा : 28
चतरा : 18
रांची : 32
सरायकेला-खरसावां : 25
जामताड़ा : 26
लातेहार : 22
पाकुड़ : 24
लोहरदगा : 17
खूंटी : 11
पलामू : 13
बोकारो 05
देवघर : 00
साहिबगंज : 00
दुमका : 00
गोड्डा : 00
---------