आई फॉलोअप

-कानून का खौफ नहीं, क्रिमिनल्स की चलती

-पीएलएफआई के अलावा कई आपराधिक संगठन कर रहे कत्लेआम

-कर्रा, तोरपा व रनिया में पहले भी कई गैंगवार

<आई फॉलोअप

-कानून का खौफ नहीं, क्रिमिनल्स की चलती

-पीएलएफआई के अलावा कई आपराधिक संगठन कर रहे कत्लेआम

-कर्रा, तोरपा व रनिया में पहले भी कई गैंगवार

RANCHI:RANCHI: खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के कासीरा गांव में शनिवार की रात सामूहिक रूप से चार लोगों की हत्या होना साधारण बात नहीं है। आए दिन खूंटी में कभी पीएलएफआई तो कभी सम्राट गिरोह तो कभी अन्य गिरोहों द्वारा वर्चस्व कायम रखने के लिए कत्लेआम किया जा रहा है। पुलिस छानबीन में पता चला है कि जिन लोगों की हत्याएं हुई हैं, वे सम्राट गिरोह से नाता रखते थे। हाल ही में उनलोगों ने लापुंग में पीएलएफआई के दो मेंबरों को मौत के घाट उतार दिया था। इस तरह राजधानी रांची के पड़ोसी जिला खूंटी की पहचान खून-खराबा वाले जिले के रूप में बन गई है।

सामूहिक हत्याएं

लापुंग के मालगो गांव के दो ग्रामीणों की ख्7 अप्रैल ख्0क्भ् को हत्या कर दी गई थी। जयनाथ साहू गिरोह के पांच अपराधियों पर हत्या करने का आरोप है। मारे गए लोगों में वकील साहू व पूना साहू शामिल थे। इसमें सुईया साहू दस्ते का नाम सामने आया था। वहीं, ख्7 नवंबर, ख्0क्भ् को कर्रा थाना क्षेत्र में नक्सली एरिया कमांडर के पिता की हत्या कर दी गई। उसी दिन गुस्सिल गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

कब-कब हुई है हत्या

फ् सितंबर, ख्0क्म्: कर्रा थाना क्षेत्र के पलासी कासीरा गांव में ब् लोगों की सामूहिक हत्या।

9 अगस्त, ख्0क्म्: कर्रा थाना क्षेत्र के रोलागुड्डू निवासी गोपेश्वर सिंह (ब्भ्) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गोपेश्वर सम्राट गिरोह का सदस्य रह चुका था।

8 अगस्त, ख्0क्म्: कर्रा थाना क्षेत्र के रोलागुट्टू गांव में अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी योगेश्वर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी।

भ् अगस्त, ख्0क्म्: हाबो गांव के बड़का टोली निवासी लोधे प्रधान व उनकी पत्‍‌नी फूलमणि प्रधान की हत्या कर दी गई।

ख्ख् जून, ख्0क्म्: तोरपा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में ग्रामीणों ने दो नक्सलियों को पीट- पीट कर मार डाला। मारे गए दीपक व टेने पंडरियां गांव के दीपक भेंगरा की हत्या करने गांव आए थे।

7 जून, ख्0क्म्: तपकारा ओपी क्षेत्र में ब्0 वर्षीय अधेड़ आशा गुडि़या की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

ब् मई, ख्0क्म्: कर्रा थानांतर्गत बमरजा गांव में पीएलएफआई नक्सलियों ने पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। मरनेवालों में दशरथ साहू (भ्0) व उनकी पुत्री नीमा कुमारी (क्7)शामिल थीं।

क्म् मार्च, ख्0क्म्: तोरपा में अज्ञात बंदूकधारियों ने दिनदहाड़े एक ऑटो चालक की हत्या कर दी।

क्भ् मार्च, ख्0क्म्: तोरपा में अनु नामक एक युवक की दिनदहाड़े चार गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।

क्ब् मार्च, ख्0क्म्: रनिया थाना क्षेत्र के रंगरोड़ी सरना टोली के एतवा लोहरा (ख्8) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

क्ख् फरवरी,ख्0क्म्: जेएमएम नेता जिदन होरो की गोली मारकर हत्या।

म् जनवरी, ख्0क्म्: सुंदारीगांव के दो युवकों को अगवा कर मार डाला गया। शव गांव से तीन किमी दूर पाकड़ टोली में मिले।

भ् जनवरी, ख्0क्म्: तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी गांव में पीएलएफआई नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी। एक को गोली मारी दूसरे की गला रेत डाला था।