रांची(ब्यूरो)। राजधानी रांची लड़कियों के मामले में लगातार शर्मसार हो रही हैै। बीते हफ्ते भर में लड़कियों के साथ ज्यादती के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके है। इसमें रेप के साथ किडनैपिंग के भी मामले हैं। रेप के चार मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखा है, लेकिन इससे भी गल्र्स सेफ्टी में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। अभी दो दिन पहले ही चुटिया थाना क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। चुटिया थाना क्षेत्र के एक अर्धनिर्मित मकान में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऐसे ही कुछ मामले हाल के दिनों में लगातार देखने को मिले हैैं।
रेप-किडनैपिंग के मामले बढ़े
रांची पुलिस के ही आंकड़े बताते हैैं कि बीते छह महीने मेेंं दुष्कर्म के 25 से ज्यादा मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए और 40 से ज्यादा छेडख़ानी के मामले शहर के विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा लड़कियों की किडनैपिंग के भी मामले आए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। लालपुर, पुरुलिया रोड, मेन रोड, पीस रोड में लड़कियां के साथ छेडख़ानी होना सामान्य सी बात हो गई है। प्रशासन ने महिलाओं और कॉलेज में पढऩे वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई प्रयास किए, लेकिन सभी प्रयास नाकामयाब साबित हुए। गल्र्स कॉलेज के पास जमावड़ा लगाने वाले युवाओं को खदेडऩे के लिए पीसीआर भी तैनात किया गया। यहां पीसीआर तो होता है, लेकिन उसमें पुलिस के जवान नहीं होते। इधर, कॉलेज और ट्यूशन जाने वाली स्टूडेंट्स को भी ईव टीजिंग का शिकार होना पड़ रहा है। लड़कियां डर और शर्म के मारे पुलिस स्टेशन नहीं जातीं और रिपोर्ट भी नहीं लिखवातीं।
उठा ले गए किडनैपर, नहीं ढूंढ पाई पुलिस
शुक्रवार को ही सदर थाना में किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ। इसमें 11वीं में पढऩे वाली लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लड़की ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। तीन दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी। वहीं गोंदा थाना क्षेत्र से भी बच्ची की किडनैपिंग की घटना इसी हफ्ते हुई है। दोनों मामलों में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। किडनैपर लड़की को उठा ले जा रहे लेकिन पुलिस को सुराग तक नहीं मिल रहा। उल्टे पुलिस पीडि़ता के घर वालों को ही परेशान कर रही है। सदर थाना क्षेत्र में घटी घटना के संदर्भ में लड़की के परिजनों ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट लिखने से ही मना कर रही थी। प्रेम-प्रसंग का मामला बता कर इसे रफा-दफा करने में पुलिस जुटी हुई थी। हालांकि, बार-बार दवाब पडऩे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।

केस 1
सोमवार को नामकुम चाय बगान की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पीडि़ता ने नामकुम थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। घर पर युवती को अकेला पाकर पंकज नाम के आरोपी ने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केस 2
10 दिसंबर को गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड के समीप रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाला युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले भागा। गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हफ्ते भर से लड़की गायब है, लेकिन पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई।

केस 3
14 दिसंबर को मांडर से दुष्कर्म की खबर सामने आई। एफआईआर के अनुसार शादी समारोह से लौट रही आठवीं क्लास में पढऩे वाली छात्रा के साथ चार युवकों ने गैंग रेप किया। पीडि़ता के बयान के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

केस 4
सदर थाना क्षेत्र के कोकर से 11वीं क्लास में पढऩे वाली स्टूडेंट गायब हो गई। ट्यूशन करने गई छात्रा जब घर नहीं लौटी तो घरवाले काफी परेशान हुए। काफी छानबीन के बाद परिवार वालों ने थाने में मामला दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।

केस 5
चार दिन पहले बुधवार को चुटिया थाना क्षेत्र के एक अर्धनिर्मित मकान में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। 16 साल के नाबालिग पर चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी का अरेस्ट कर लिया है।

लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस तत्पर है। इसके लिए विभिन्न थानों में महिला पुलिसकर्मी तैनाती की गई हैं। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है।
एसके झा, एसएसपी, रांची