रांची : हरमू रोड किशोरगंज में सोमवार को काली पूजा स्वागत समिति की ओर से मां काली की भव्य महाआरती हुई। शाम सात बजे पारंपरिक वेशभूषा में 1101 महिलाओं ने हाथों में दीये से सजी थाल लेकर माता की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने माता से कश्मीर में शांति, सद्भाव और विकास की कामना की। इससे पहले क्राउन पब्लिक स्कूल में जागरण का आयोजन किया गया। भजन गायिका रीना वर्मा व उनकी टीम ने मां के गीतों पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। आयोजन की व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, सचिव अनिल माथुर, अमित अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रतीक वर्मा, रवि प्रकाश, रंजीत गुप्ता, पप्पु वर्मा, प्रियंका, प्रीति, सोनाली, नेहा, खुशबू आदि उपस्थित थे।

सूरत से मंगाई साडि़यां

समिति के अध्यक्ष प्रेम वर्मा के अनुसार, महिलाओं के लिए सूरत से नारंगी रंग की साडि़यां मंगवाई गई थीं। महाआरती में भाग लेने को इच्छुक महिलाओं को दो दिन पूर्व साड़ी दी गई थी। महिलाएं अपने घर से थाल में दीये सजा कर पूजा करने पंडाल में पहुंचीं।

आज महाभंडारा

काली पूजा स्वागत समिति की ओर से मंगलवार को महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे से भंडारा आरंभ होगा, जो रात नौ बज तक चलेगा।