प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा 
RANCHI :  दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रातू रोड कृष्णानगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में सैटरडे को विशेष दीवान सजाया गया। इस मौके पर राजन, राजन तुम हो वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी आदि शबद गायन का आयोजन किया गया। इससे पहले सैटरडे की सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहिब से पुष्प सवारी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रकाश पर्व के मौके पर संडे को भी कई आयोजन होंगे.