रांची (ब्यूरो) : हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई। इसके बाद शबद गायन हुआ। प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशेष रूप से पधारे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई अनूप सिंह जी उनावाले ने सुबह 8.45 बजे से 10.15 बजे तक शबद गायन कर साध-संगत को निहाल किया। श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10.45 बजे हुई। तत्पश्चात सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। इस मौके पर सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारकादास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने भाई अनूप सिंह जी एवं साथियों तथा गिरिडीह से पधारे नरेंदर सिंह (शम्मी वीर जी) तथा गुरु सिंह सभा रामगढ़ के प्रधान सरदार जानू जी को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।

इनकी रही मौजूदगी

रविवार को आयोजित दीवान में द्वारकादास मुंजाल, अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोविंद सिंह, अमरजीत गिरधर, सुंदर दास मिढ़ा, लेखराज अरोड़ा, मोहन काठपाल, जीवन मिढ़ा, लक्ष्मण सरदाना, लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, विनोद सुखीजा, हरीश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, हरजीत बेदी, जीतू अरोड़ा, अश्विनी सुखीजा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, पवनजीत सिंह खत्री, महेंद्र अरोड़ा, अशोक गेरा, प्रेम मिढ़ा, रमेश गिरधर, नीरज गखड़, उमेश मुंजाल, कंवलजीत मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, प्रताप खत्री, हरीश मुंजाल, राकेश गिरधर, बसंत काठपाल, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा समेत अन्य उपस्थित थे।

आम सभा हुई

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11.30 बजे आम सभा बुलाई गई। अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल की अध्यक्षता में बुलाई गई आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सत्संग सभा द्वारा श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में कृष्णानगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक भव्य दीवान सजाया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे दीवान समाप्ति के बाद भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो कृष्णा नगर कॉलोनी से निकलकर रातू रोड, प्यादा टोली चौक, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स होते हुए लाला लाजपत राय चौक होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचेगा, जहां अरदास के साथ रात 8.30 बजे नगर कीर्तन की समाप्ति होगी। इस मौके पर गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु नानक स्कूल कैंपस में गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

सजेगा विशेष दीवान

इस उपलक्ष्य में सात अक्टूबर की सुबह आठ से 10.30 बजे तक और रात आठ बजे से 11 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा तथा प्रकाश पर्व के दिन यानी 8 अक्टूबर को रात 8 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा। रात 12 बजे श्री अनंद साहिब जी के पाठ का भोग होगा एवं रात 2 बजे विशेष दीवान की समाप्ति होगी। इन सभी दीवानों में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई बलविंदर सिंह जी रंगीला (पटियाला वाले) विशेष रूप से पहुंच रहे हैं, जो शबद कीर्तन कर शहर की साध संगत को निहाल करेंगे। सत्संग सभा द्वारा इस उपलक्ष में 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक सुबह 5.30 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।