रांची (ब्यूरो) । संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन, संतोष कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सेंटर फॉर बायोइनफॉर्मेटिक्स एवं स्नेहकुल पब्लिक हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आईएफएस डॉ डीके सक्सेना ने किया। डॉ सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इससे विद्यार्थियों में समूह की भावना एवं स्व अनुशासन का विकास होता है। खेलकूद दैनिक जीवनचर्या का भाग होना चाहिए।

सामाजिकता का विकास

पहले दिन की प्रतियोगिता में जैवलिन, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, सुई धागा रेस, 100 मीटर रेस, लूडो, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशिका डॉ रश्मि ने कहा कि सामाजिकता का विकास खेल से संभव है। खेल के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। खेलकूद के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं देश भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम को संपन्न करने में सभी व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षु शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

बिट्टी बालपन प्ले मना राखी उत्सव

रांची के रातू रोड, इंद्रपुरी स्थित बिट्टी बालपन प्ले स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका जूथिका सान्याल एवं सभी शिक्षिकाएं बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में समझाया। पुरे स्कूल के कैंपस को बैलून से सजाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने नन्हे मुन्हें हाथों से इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया। बच्चे अपने घर से हाथ से बनाई राखियों को अपने दोस्तों को बांधा। परंपरा गत तरीके से रक्षाबंधन के उत्सव को मनाया गया। मौके पर शिक्षिका सपना सिंह, नेहाशु चौधरी, कविता कुमारी, रविता कुमारी, तनुराधा चौधरी, आकांक्षा कुमारी तथा पप्पू सिंह, प्रीतम एवं अन्य सभी कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। स्कूल के सफाई कर्मचारियों ने भी स्कूल प्रांगण को सुंदर तरीके से सजाने में मदद किया।