RANCHI: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में मरीजों को बेहतर डाइट उपलब्ध कराने की तैयारी है, ताकि हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो सके। वहीं इलाज के दौरान उन्हें केवल तीन टाइम की डाइट पर ही निर्भर रहने की नौबत नहीं आएगी। चूंकि रिम्स में एडमिट मरीजों को तीन टाइम की डाइट के साथ अब सुबह की चाय और शाम का नाश्ता भी मिलेगा। इसे लेकर प्रबंधन ने हॉस्पिटल की वेबसाइट पर टेंडर अपलोड कर दिया है। टेंडर फाइनल होते ही मरीजों को नए चार्ट के अनुसार डाइट मिलने लगेगा।

150 रुपए हर मरीज पर खर्च

वर्तमान में रिम्स के मरीजों की डाइट पर 100 रुपए एक दिन में खर्च तय था। जिसके तहत मरीजों को उनके बेड पर पैक्ड खाना उपलब्ध कराया जा रहा था। मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें लिक्विड और सॉलिड डाइट दी जाती थी। इसके अलावा कैलोरी के अनुसार भी डाइट दी जाती थी, जिसका काम प्राइवेट एजेंसी को दिया गया था। अब मरीजों की डाइट के लिए 150 रुपए एक दिन का तय किया गया है। जिससे मरीजों की डाइट में कई बदलाव भी किया जा रहा है। वहीं बीमारी के हिसाब से मरीजों की डाइट उन्हें दी जाएगी।

चिकन व एग कड़ी भी

हॉस्पिटल में दो साल पहले तक मरीजों को डाइट में चिकन और एग कड़ी भी दिया जाता था। लेकिन किचन में अव्यवस्था और गड़बड़ी के बीच इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। उस समय मरीजों की डाइट का चार्ज 80 रुपए था। बाद में डाइट का चार्ज 100 रुपए तो किया गया लेकिन चिकन और एग कड़ी को हटा दिया गया। अब नए डाइट चार्ट में फिर से चिकन और एग कड़ी को शामिल कर दिया गया है, जिससे कि मरीजों को भरपूर प्रोटीन और न्यूट्रीएंट्स मिल सके।

ये है मरीजों का नया डाइट प्लान

नॉर्मल पेशेंट डाइट

अर्ली मार्निग - चाय और बिस्किट

ब्रेकफास्ट - रोटी-सब्जी, इडली-सांभर, ब्रेड-बटर-मिल्क, अंडा, फल, कार्नफ्लेक्स,

लंच - चावल, सब्जी, दाल, दही, पनीर, चिकन करी, एग करी, राजमा,

स्नैक्स - वेज सागो वड़ा, चाय, वेज चिला, चटनी, वेज पोहा वड़ा, वेज बेसन चिला, स्टीम्ड स्प्राउटेड चाट

डिनर - रोटी, सब्जी, सोयाबड़ी, दाल, तड़का

पेडियाट्रिक डाइट प्लान (7-14 साल)

अर्ली मार्निग - दूध, हॉर्लिक्स, बिस्किट

ब्रेकफास्ट - इडली, सांभर, चटनी, फल, बॉयल एग, दूध, स्लाइस ब्रेड, वेज उपमा

लंच - चावल, रोटी, दाल, सब्जी, दही, चिकन करी, एग करी, वेज खिचड़ी,

स्नैक्स - वेड सागो वड़ा, चटनी, स्प्राउटेड चना, मूंग दाल चिला, वेज पोहा वड़ा, वेज बेसन चिला, चाय, स्प्राउटेड चाट

डिनर - रोटी, दाल, सब्जी, दलिया, सोया बड़ी, मूंग तड़का

पेडियाट्रिक डाइट प्लान(3-6 साल)

अर्ली मार्निग - दूध, हार्लिक्स, बिस्किट

ब्रेकफास्ट - इडली, सांभर, चटनी, ब्रेड, फल, बॉयल एग, दूध, वेज उपमा, मिक्स वेज

लंच - चावल, रोटी, दही, चिकन करी, अंडा, पनीर, वेज खिचड़ी

स्नैक्स - वेज सागो वड़ा, हॉर्लिक्स, मूंग, चना, वेज पोहा, स्टीम्ड स्प्राउटेड चाट, चटनी

डिनर - रोटी, दाल, सब्जी, वेज दलिया, मूंग तड़का, सोया बड़ी

हार्ट पेशेंट डाइट प्लान

अर्ली मार्निग - चाय, बिस्किट

ब्रेकफास्ट - रोटी, सब्जी, दही, सलाद, पोहा, दलियाइडली, उत्पम, दूध, फल

लंच - रोटी, सब्जी, दाल, सलाद, दही

स्नैक्स - चाय, स्प्राउट्स, सागो वड़ा

डिनर - रोटी, सब्जी, दाल, सलाद, दूध

इस बार मरीजों के डाइट का रेट बढ़ाया गया है। जिसमें कई चीजें जोड़ी गई है। सुबह की चाय, शाम को स्नैक्स के अलावा चिकन और एग करी भी शामिल है। टेंडर अपलोड कर दिया गया है। नई एजेंसी के आने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

कुमारी मिनाक्षी, डाइटीशियन, रिम्स