RANCHI: रांची में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं नगर निगम की व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी। साफ-सफाई नहीं होने के कारण कई इलाकों में लबालब पानी भर गया। लोगों के घरों, दुकानों में नाली का गंदा पानी जमा हो गया। रोड पर घुटने तक पानी बहने लगा। इस कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। फ्9.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जिससे सिटी के तापमान में भ्.8 डिग्री की गिरावट हुई। ऐसे में सिटी का टेंपरेचर लुढ़ककर फ्म् डिग्री पहुंच गया। वहीं मिनिमम टेंपरेचर भी ख्.ख् डिग्री लुढ़ककर ख्भ् डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें, तो सिटी में लगातार बारिश होगी। वहीं इससे टेंपरेचर में गिरावट भी आएगी। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि आंधी के साथ मूसलाधार बारिश भी हो।

नगर निगम की तैयारी फेल

बारिश को देखते हुए रांची नगर निगम ने सिटी में नालियों की सफाई का काम शुरू किया था। लेकिन बारिश ने पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। चार घंटे की बारिश में सिटी के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं कई लोगों के घर भी डूब गए। नालियों का कचरा भी रोड पर आ गया है। अब देखना यह होगा कि बरसात में सिटी का हाल कैसा रहेगा।

आरपीएफ ऑफिस में भरा पानी

रांची स्टेशन के पास स्थित आरपीएफ का पोस्ट भी पहली बारिश में ही डूब गया। बारिश इतनी अधिक थी कि पानी आफिस में घुस गया। इससे आरपीएफ जवानों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं ड्रेन की व्यवस्था नहीं होने के कारण देर रात तक पानी ऑफिस में भरा हुआ था। बताते चलें कि इस पोस्ट में आरपीएफ की ट्रेन एस्कार्टिग के जवान रहते हैं।