रांची (ब्यूरो): कांके की हाई सिक्योरिटी जोन में रहने वाले लोगों के लिए इलाके की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स परेशानी का सबब बन रहे हैैं। कांके रोड में सीएम हाउस, चीफ जस्टिस आवास, विधानसभा अध्यक्ष का आवास है। कांके रोड के हाइराइज बिल्डिंग से वीआईपी लोगों के सुरक्षा को लेकर भी चिंता हो रही है। इसको लेकर नगर विकास विभाग ने नगर निगम को जांच करने का आदेश दिया है कि आखिर कैसे वीआईपी इलाके में इतनी ऊंची बिल्डिंग्स का नक्शा पास हो गया।

चीफ जस्टिस के घर के सामने

कांके रोड पर झारखंड उ'च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन के आधिकारिक आवास के पास एक ऊंची इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण को लेकर लेकर चिंता जताई गई है। इसको लेकर रा'य के गृह विभाग की ओर से नगर विकास विभाग को पत्र लिखा गया है। नगर विकास विभाग ने रांची नगर निगम से इसकी जांच करने को कहा है।

कैसे पास हो रहा है नक्शा

गृह विभाग ने कहा है कि मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के आवास से सटे कांके रोड जैसे उ'च सुरक्षा वाले क्षेत्र में ऊंची इमारतों का नक्शा कैसे पास किया जा रहा है। गृह विभाग ने इस निर्माण को लेकर चिंता जताई है। अब रांची नगर निगम इसकी जांच करके रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सैंपेगा।

20 तल्ला की बन रही बिल्डिंग

कांके रोड के जिस उंची इमारत को लेकर चिंता जताई गई है, वह 100 करोड रुपए की लागत से बन रही है। क्लाउड-9 नाम की इस जी-20 बिल्डिंग का निर्माण कोलकाता की कंपनी एडोनिस प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। यह इमारत मुख्य न्यायाधीश के आवास के बगल में है। मुख्य न्यायाधीश के आवास के बगल में एक ऊंची इमारत मुख्य न्यायाधीश की सुरक्षा और गोपनीयता को खतरे में डाल सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि मुख्य न्यायाधीश के आवासीय परिसर को इमारत के ऊपर से आसानी से देखा जा सकता है, इसके अलावा इस बिल्डिंग से विधानसभा अध्यक्ष का आवास भी नजदीक है।

सबसे अधिक हाइराइज बिल्डिंग

ऊंची बिल्डिंग से तो पूरा शहर पटा हुआ है, लेकिन कांके रोड में सबसे अधिक ऊंची इमारतों का निर्माण हो रहा है। हाल के वर्षों में इस सडक़ पर जितने भी अपार्टमेंट का निर्माण किया गया है, सभी हाइराइज भवन ही हैं। प्रेमसंस मोटर्स से लेकर हॉट लिप्स तक हाइराइज बिल्डिंग ही हैं। हाल के वर्षों से रांची नगर निगम जितने भी अपार्टमेंट का नक्शा पास किया जा रहा है, वह अधिकतर हाइराइज बिल्डिंग ही हैं। कांके रोड के अलावे बरियातू और लालपुर में भी ऊंची इमारतों का निर्माण किया जा रहा है।

प्राइवेसी खत्म होती है

हाइराइज भवनों के बनने से आसपास के घरों की प्राइवेसी खत्म होती है। बहुत सारे लोग ऊंची इमारतों के सामने रहते हैं, इन लोगों के घरों की सारी जानकारी ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को लग जाती है।

विभाग की ओर से पत्र मिला है। जल्दी ही इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसकी जांच करके विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

शशि रंजन, नगर आयुक्त, रांची