RANCHI: रांची नगर निगम के एक्ट में संशोधन किया गया है। इसके तहत ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए आपको क्भ् डिजिट का होल्डिंग नंबर देना अनिवार्य होगा। तभी आपको रांची नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस दिया जाएगा। अगर आपको होल्डिंग नंबर नहीं मिला है, तो एकनॉलेजमेंट की कापी के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा होल्डिंग नंबर देने के बाद ही म् इंच बोरिंग भी करा सकेंगे। साथ ही रेंट की रसीद और वेस्टेज यूजेज चार्ज की कापी भी साथ में देनी होगी। यह जानकारी नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने दी। शनिवार को वह रांची नगर निगम की ओर से जारी टैक्स कलेक्शन रिपोर्ट की जानकारी प्रेस कान्फ्रेंस में दे रहे थे।

होल्डिंग टैक्स में क्म् परसेंट वृद्धि

उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम के होल्डिंग टैक्स में पिछले साल की तुलना में क्म् परसेंट वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष ख्0क्भ्-क्म् में जहां निगम को ब्ख् करोड़ ख् लाख फ्क् हजार की आय हुई थी, वहीं वित्तीय वर्ष ख्0क्म्-क्7 में यह बढ़कर म्म् करोड़ क्ब् लाख फ्ब् हजार हो गई है। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि अभी सेल्फ असेस्मेंट जारी रहेगा और लोग फाइन के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करा सकते हैं। ऐसे में निगम की आय और बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा कई सरकारी भवनों का असेस्मेंट भी कराया जाना है।

सेल्फ असेस्मेंट में वार्ड ख्9 टॉप पर

असेस्मेंट कराने के बाद रांची नगर निगम ने क्0 टॉप बिल्डिंग्स को गोल्डेन होल्डिंग देने की तैयारी की है। इसके तहत निगम गोल्डेन प्लेट पर अंकित होल्डिंग प्लेट बिल्डिंग में लगाने के लिए देगा। इसके अलावा टॉप क्0 वार्डो का भी सेलेक्शन कर लिया गया है, जहां से होल्डिंग टैक्स आए हैं। इसमें से टॉप तीन वार्डो को गोल्डेन, सिल्वर और ब्रांज मेडल दिया जाएगा। वार्ड नंबर में ख्9 में सबसे ज्यादा टैक्स लोगों ने जमा किया है। जहां से निगम को एक करोड़ ब्भ् लाख 80 हजार 7ख्9 रुपए की आय हुई है। वहीं, दूसरे नंबर पर वार्ड ब् है, जहां से क् करोड़ ब्ख् लाख ख्9 हजार 98ख् रुपए आय हुई है। वहीं तीसरे नंबर पर क्9 नंबर वार्ड है, जहां से एक करोड़ फ्9 लाख फ्म् हजार भ्क्भ् रुपए आए हैं।

.बॉक्स

दो साल में आरएमसी की इनकम

डिपार्टमेंट ख्0क्भ्-क्म् ख्0क्म्-क्7

वाटर फ्.9ब् करोड़ ब्.ख्भ् करोड़

वेस्टेज यूजेज क्.म्भ् करोड़ क्.9फ् करोड़

एडवर्टाइजिंग फ्.म्ब् करोड़ ख्.80 करोड़

बायलॉज से नक्शा क्ख्.म्0 करोड़ म्.8क् करोड़

मोबाइल टावर -- फ्9 लाख

सरकारी भवन से टैक्स -- क्.म्0 करोड़

नो पार्किग में लॉक हो जाएगी आपकी गाड़ी

अब मेन रोड में नो पार्किग में कार पार्क करने पर आपकी कार को लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद आपको जुर्माना भरने के बाद ही लॉक को खोला जाएगा। यह व्यवस्था जल्दी ही मेन रोड में लागू हो जाएगी। इसके अलावा टू व्हीलर्स को लादकर ट्रैफिक थाने पहुंचा दिया जाएगा। मेन रोड को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद से रांची नगर निगम यह अभियान चलाएगा।

क्0 परसेंट होल्डिंग टैक्स से पार्षद करेंगे विकास

रिपोर्ट जारी करने के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि वार्डो से जितना होल्डिंग टैक्स निगम को आया है। उसकी कुल आय का दस परसेंट पार्षद के फंड में भेजा जाएगा। जिससे कि पार्षद अपने वार्ड में विकास का कार्य कर सकेंगे।

नए बायलॉज से नक्शा पास कराने से घटी गई आय

टैक्स कलेक्शन की रिपोर्ट जारी करने के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि नए बायलॉज से नक्शा पास कराने में निगम की आय कम हो गई है। पहले लोगों को टैक्स का 80 परसेंट नक्शा पास कराने के लिए जमा करना होता था। लेकिन नए बायलॉज के हिसाब से अब लोगों को भ्0 परसेंट ही टैक्स जमा कराना होता है। बाकी का टैक्स नक्शा पास होने के बाद लोग जमा करा रहे है। ऐसे में रांची नगर निगम की आय ख्0क्म्-क्7 में आधी हो गई है।