RANCHI: रांची नगर निगम क्षेत्र में सेल्फ असेस्मेंट को लेकर लोगों की जागरूकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निगम ने टारगेट से भी अधिक कलेक्शन होल्डिंग टैक्स से कर लिया है। रांची नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष के लिए तय फ्0 करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए फ्फ् करोड़ म् लाख ब्8 हजार क्भ्8 रुपए टैक्स की वसूली कर ली है। वहीं अगले वित्तीय वर्ष के लिए म्0 करोड़ रुपए टारगेट तय करने की तैयारी है। शुक्रवार को भी रांची नगर निगम के आफिस में बिना फाइन के सेल्फ असेस्मेंट कराने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। इस बीच होल्डिंग टैक्स जमा कराने के लिए मारामारी चल रही थी। असेस्मेंट करने वाले स्टाफ्स को लोगों ने चारों ओर से घेर रखा था। पहले होल्डिंग कराने के चक्कर में कुछ लोगों में कहासुनी भी हुई।

डेढ़ लाख होल्डिंग था टारगेट

निगम ने रांची क्षेत्र के लिए होल्डिंग का टारगेट डेढ लाख रखा था। उसमें से गुरुवार तक सभी भ्भ् वार्डो के एक लाख ब्क् हजार म्ख्7 लोगों ने होल्डिंग के लिए आवेदन दिया। उसमें से 7फ्7म्फ् लोगों ने नया असेस्मेंट कराया है। वहीं री असेस्मेंट कराने वालों की संख्या ब्79फ्ख् पहुंच चुकी है।

होटलों व कांप्लेक्स ने नहीं कराया असेस्मेंट

अधिकारियों की मानें, तो राजधानी में कई बड़े होटल्स और मार्केटिंग कांप्लेक्स भी हैं, जिन्होंने अपनी बिल्डिंग की मापी करा ली है। इसके बावजूद उनलोगों ने रांची नगर निगम को टैक्स नहीं भरा है। अगर ये लोग अपना होल्डिंग टैक्स जमा कराते हैं, तो निगम के खाते में और भी राशि जमा हो जाएगी।

आज से फाइन के साथ भरना होगा टैक्स

नगर विकास विभाग ने बिना फाइन टैक्स जमा करने की डेट फ्क् मार्च तक बढ़ा दी थी। लोगों की मांग को देखते हुए नगर विकास विभाग ने यह कदम उठाया था। अब रांची नगर निगम एक अप्रैल से फाइन के साथ लोगों से टैक्स की वसूली करेगा। इसके तहत रेसिडेंशियल एरिया के लिए ख् हजार रुपए फाइन के साथ असेस्मेंट किया जाएगा, वहीं कामर्शियल एरिया के लिए भ् हजार फाइन के साथ टैक्स भरना होगा।