रांची (ब्यूरो): ऐसे प्रतिष्ठान में रांची नगर निगम की टीम कचरा उठाने नहीं जाएगी। नगर आयुक्त शशि रंजन के यह आदेश दे दिया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लागू करने के लिए रांची नगर निगम ने नई तैयारी की है।

दी गई अंतिम चेतावनी

रांची नगर निगम ने कहा है कि होटल, लॉज, हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब और बैंक्वेट हॉल को अंतिम चेतावनी दी गई है। बीते साल भी संस्थानों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कंपोस्टिंग, बायोगैस इत्यादि शुरू करने का आदेश दिया गया था, लेकिन कई प्रतिष्ठान संचालक ऐसे है जिन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 31 अगस्त तक ऐसे संचालकों को अंतिम मौका दिया गया है। उक्त समयावधि तक यदि कचरे के निष्पादन का उपाय नहीं किया गया तो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम-2016 एवं झारखंड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंडित किया जाएगा।

सिर्फ सूखे कचरे का होगा उठाव

एक सितंबर के बाद सिर्फ सूखा कचरा जैसे बोतल, कार्डबोर्ड, कागज, प्लास्टिक, मेटल इत्यादि का ही उठाव करेगा। गीले कचरे के निस्तारण के लिए कैंपस में ही वेस्ट डिस्पोजल की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

अगर आपके भी अपार्टमेंट से भी हर दिन 50 किलो या उससे अधिक कचरा निकलता है तो अलर्ट हो जाएं। रांची नगर निगम एक सितंबर से अपार्टमेंट से भी गीला कचरा नहीं उठाएगा। ऐसी स्थिति में अपार्टमेंट के कैंपस में भी गीले कचरे के डिस्पोजल के लिए कंपोस्टिंग मशीन इंस्टाल कराना होगी। इतना ही नहीं मशीन नहीं लगाने की स्थिति में ओनरों पर फाइन भी लगाया जाएगा। वहीं कचरा रोड पर फेंकने पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट-2016 व झारखंड म्यूनिसिपल एक्ट के तहत उनपर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि नगर निगम ने इसे लेकर सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर्स को नोटिस जारी कर दिया है।

31 तक मशीन लगाने की डेडलाइन

राजधानी में सफाई का जिम्मा रांची नगर निगम का है। ऐसे में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत अब निगम 'यादा गीला कचरा जेनरेट करने वालों को 31 अगस्त तक अपने कैंपस में वेस्ट डिस्पोजल मशीन लगानी होगी। मशीन नहीं लगाने की स्थिति में कंपोस्टिंग की व्यवस्था कैंपस में ही करनी होगी। इसके बाद निगम केवल सूखा कचरा उठाकर ले जाएगा। रांची नगर निगम क्षेत्र में 2.25 लाख हाउस होल्डर रजिस्टर्ड है। जहां से हर दिन करीब 550 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। नगर निगम इसे कलेक्ट कर झिरी डंपिंग यार्ड भेजता है। इस वजह से वहां पर कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है। इस समस्या को कम करने को लेकर ही गीले कचरे का कैंपस में डिस्पोजल करने का निर्णय लिया गया है।

संस्थान में ही लगानी होगी मशीन

स्व'छता सर्वेक्षण में वेस्ट मैनेजमेंट पर रांची नगर निगम के हर साल नंबर काट लिए जाते हैैं। इसका रैंकिंग पर भी असर पड़ता है। रांची नगर निगम की ओर से अब तक कचरे के निस्तारण के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने जहां से कचरा निकल रहा है उसी स्थान पर उसके निस्तारण का निर्णय लिया है। इसके लिए बड़े औद्योगिक संस्थानों में मशीन लगाने को कहा गया है। मशीन लगाने के लिए किसी तरह की परेशानी आने पर सिटी मैनेजर संदीप कुमार के मोबाइल नंबर-8521440775 पर संपर्क किया जा सकता है।

रांची नगर निगम की ओर से अंतिम चेतावनी दी गई है। 31 अगस्त तक संस्थान अपने गीले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था नहीं करते हैैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रजनीश कुमार, एएमसी, आरएमसी