RANCHI : अब टोल प्लाजा से गुजरने के लिए वाहन चालकों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। केंद्रीय भूतल परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी तरह के वाहनों के शुल्क में वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि शुक्रवार की आधी रात से प्रभावी हो जाएगी। ऐसे में ओरमांझी स्थित पुंदाग ओपी प्लाजा से गुजरने पर आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।

हर तरह के वाहनों पर लागू

एनएचएआई झारखंड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले हर तरह के वाहनों के शुल्क में मामली वृद्धि की गई है। संशोधित शुल्क का डिटेल जारी कर दिया गया है। 31 मार्च की आधी रात से यह देश के सभी टोल प्लाजा पर लागू हो जाएगी। पहले जहां कार, जीप व लाइट व्हीकल्स को 24 घंटे के अंदर एक बार आने-जाने के लिए जहां 135 रुपए देने पड़ते थे, वहीं अब 135 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह की वृद्धि सभी तरह के वाहनों में की गई है।

ये भी आएंगे दायरे में

हजारीबाग-रांची मार्ग पर पुंदाग के बीच बने टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे मे रहने वाले को भी टोल प्लाजा से गुजरने के लिए शुल्क देने होंगे। एनएचएआई ने टोल प्लाजा के इंट्री रेट की संशोधित रेट जारी कर दी है। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वालों को अब प्रति माह 235 रुपए की जगह 245 रूपए देना होगा।

यह है संशोधित शुल्क (बॉक्स)

वाहन एक ओर से दोनों ओर से मासिक पास (रुपए में)

कार, जीप व वैन। 90 135 3050

हल्के वाणिज्यक वाहन 150 220 4925

बस व ट्रक दो धुरी वाले 310 465 10315

तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन 340 505 11255

एचसीएमए ईएमई व एमएवी 485 730 16180

सात या अधिक धुरी वाले 590 885 19665

वर्जन

सरकार के आदेश पर टोल प्लाजा के शुल्क में बढोतरी की गई है। 31 मार्च की आधी रात से देश के सभी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर यह लागू हो जाएगी।

डीके गुप्ता

प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, झारखंड