इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 2.85 लाख स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे, जिसमें साइंस के 81.831, कॉमर्स के 44531 और आट्र्स के 151637 एग्जामिनी थे। जैक के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद गर्वर डॉ सैयद अहमद ने नतीजे जारी किए। इस मौके पर एचआरडी सेक्रेटरी और जैक के चेयरमैन डॉ आनंद भूषण समेत कई डिग्निटरीज मौजूद थे।

साइंस का गिरा ग्राफ, कॉमर्स का चढ़ा

जारी नतीजों के मुताबिक, इस साल साइंस का रिजल्ट लास्ट ईयर की तुलना में थोड़ा गिरा है। 2012 में जहां 48. 37 परसेंट स्टूडेंट्स सफल हुए थे, वहीं इस साल इस साल सफल स्टूडेंट्स का ग्राफ करीब 10 परसेंट गिरा है। महज 38. 28 परसेंट स्टूडेंट्स ही साइंस में पास हुए हैं। साइंस में 6096 को फस्र्ट डिवीजन, 22 307 को सेकेंड डिवीजन और 31327 को थर्ड डिवीजन मिला है।

उधर, कॉमर्स का रिजल्ट 2012 की तुलना में बेहतर रहा है। लास्ट ईयर कॉमस में 66 परसेंट स्टूडेंट्स सफल हुए थे, जबकि 2013 में यह बढ़कर 70.55 परसेंट पर पहुंच गया। कॉमर्स में 5969 स्टूडेंट्स को फस्र्ट डिवीजन, 21362 को सेकेंड डिवीजन और 4084 को थर्स डिवीजन हासिल हुआ है। आट्र्स के रिजल्ट पर गौर फरमाएं तो 2012 और 2013 का रिजल्ट कमोबेश एक जैसा ही है। इस बार आट्र्स में 5182 को फस्र्ट डिवीजन, 75163 को सेकेंड डिवीजन और 30232 को थर्स डिवीजन मिला है।

Commerce और Arts में गर्ल्स आगे

इंटरमीडिएट के नतीजे पर गौर फरमाएं तो कॉमर्स और आट्र्स में गल्र्स का रिजल्ट ब्वॉयज से बेहतर रहा है। कॉमर्स में जहां 79.2 परसेंट गल्र्स ने सफलता अर्जित की है, वहीं ब्वॉयज के पास होने का परसेंटेज 66.45 परसेंट ही रहा है। इसी तरह आट्र्स में भी गल्र्स ने ब्वॉयज से बाजी मार ली है. 

आट्र्स में जहां 74.89 परसेंट गल्र्स सफल रही हैं, वहीं 70.49 परसेंट ब्वॉयज पास करने में सफल रहे हैं। हालांकि, साइंस में गल्र्स के पास होने का परसेंटेज ब्वॉयज की तुलना में थोड़ा कम है। आंकडों के मुताबिक, साइंस में जहां 38. 42 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं 37.83 परसेंट गल्र्स सफल रही हैं।

साइंस में पलामू नंबर वन डिस्ट्रिक्ट

2103 के इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट पलामू डिस्ट्रिक्ट का सबसे बेहतर रहा है। यहां के 62. 23 परसेंट स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए हैं, जबकि 57.85 परसेंट सफलता के साथ चतरा का सेकेंड और 52.24 परसेंट के साथ हजारीबाग तीसरे स्थान पर है। जबकि, 32.63 परसेंट सफलता के साथ रांची 12 वें स्थान पर है। कॉमर्स में  83. 44 परसेंट रिजल्ट के साथ धनबाद पहले स्थान पर है।

इसके अलावे 77.55 परसेंट के साथ रामगढ़ दूसरे और 76. 79 परसेंट के साथ हजारीबाग का तीसरा स्थान रहा है। कॉमर्स में रांची के 72.62 परसेंट स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। आट्र्स में सबसे बेहतर नतीजा खूंटी का रहा है। यहां के 89.14 परसेंट स्टूडेंट्स ने सफलता अर्जित की है, जबकि सिमडेगा का रिजल्ट 86.66 और रांची का 83.36 परसेंट रहा है। आट्र्स में सबसे खराब नतीजा गोड्डा का, साइंस में खूंटी और आट्र्स में सरायकेला-खरसांवा का रहा है।

National News inextlive from India News Desk