रांची (ब्यूरो) । उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा राज्य स्तर पर लगातार दूसरे साल जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 का आयोजन 3 जनवरी 2024 को होगा। इस पुरस्कार कार्यक्रम में खेल, कला, पत्रकारिता जगत के विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो व आयोजन समिति प्रमुख निरंजन भारती ने शुक्रवार को करमटोली स्थित धुमकुडिया में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

75 विभूतियां सम्मानित

ज्ञात हो की मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती प्रत्येक वर्ष 3 जनवरी को पुरे देश में मनाई जाती है और उनकी जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार का आयोजन किया जाता है। पुरस्कार समारोह में इस बार 75 विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के लिए आवदेन आंमत्रित है। इस वर्ष के लिए नामांकन 30 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे, जिसमें एक खेल से अधिकतम 2 खिलाडिय़ों का चयन किया जायेगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रितेश उरांव ने बताया कि पुरस्कार में भाग लेने के लिए इ'छुक खिलाड़ी, पत्रकार, कला संस्कृति से जुड़ी विभुति और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियत इत्यादि अपना समुचित विवरण भेज सकते हैं।

फाउंडेशन करेगा चयन

आगे उरांव ने कहा कि प्राप्तकर्ताओं का चयन उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिएए उनके सक्रिय खेल कार्यकाल और सेवानिवृत्ति के बाद दोनों के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। खेल के अलावा पत्रकारिता, समाज, कला संस्कृति के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया जाता है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार झारखण्ड राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान करेगा। इस पुरस्कार के माध्यम से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष, त्याग, बलिदान और उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ में रा'य के वैसे प्रभुत्व व्यक्ति, नौजवान महिलाएं पुरुष को सम्मानित करना है। उनकी प्रतिष्ठा बढऩी है, जिन्होंने अपने मेहनत, संघर्ष और त्याग से इस राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्व योगदान दिया है। हमारी टीम उम्मीद फाउंडेशन की यह कोशिश है की इस तरह के कार्यक्रम देश के अलग। अलग स्थानों पर आयोजित कर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के त्याग, बलिदान और संघर्षों की गाथा लोगों तक पहुंचाया जायेगा। प्रेसवार्ता में निरंजन भारती, रितेश उरांव, सोनू खलखो